लोहड़ी पर खाना ना भूलें ये ट्रेडीशनल रेसिपी

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 05:32 PM (IST)

लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। इस शुभ दिन पर लोग घरों में अलग-अलग पकवान बनाकर एक-दूसरे को खिलाकर लोहड़ी की बधाई देते है। इन डिशेज को खासतौर पर देसी घी में बनाया जाता है। ऐसे में ये खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। पूरे भारत में लोग पारंपरिक डिशेज बनाकर अपनी खुशी को दोगुना करते हैं। तो चलिए आज हम आपको भारत की ट्रेडिशनल डिशेज के बारे में बताते हैं। ऐसे में आप इसे लोहड़ी के अवसर पर खाने का मजा ले सकते हैं। 

पंजाब, गुजरात में खासतौर पर तिल व गुड़ से तैयार गजक या चिक्की खाई जाती है। पंजाब में इसे तिल का बुग्गा कहा जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करती है। 

कई लोग गाजर का हलवा खाना पसंद करते हैं। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। 

लोहड़ी के अवसर पर पंजाब के लोग सरसों का साग और मक्की की रोटी जरूर खाते हैं।

यह एक ट्रेडिशनल रेसिपी होने के साथ खाने में टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। 

पंजाब के बहुत से लोग इस दिन गन्ने के रस से खीर बनाकर खाना भी पसंद करते हैं। 

हिमाचल व पंजाब में लोहड़ी के अगले दिन यानी मकर संक्रांति को लोग काली या चने की दाल की खिचड़ी खाते हैं।

देसी घी से तैयार खिचड़ी की महक अच्छी आने के साथ यह सेहत के लिए भी फायदमंद होती है। 

उत्तरप्रदेश के लोग तिल व गुड़ से लड्डू बनाकर खाते हैं। ऐसे में इस बार इसे बनाकर मेहमानों का मुंह मीठा करवा सकते हैं। 

आप लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन दिन पर घी का चूरमा, खीर व हलवा खा सकते हैं।

इसे खासतौर पर दिल्ली व हरियाणा के लोगों द्वारा खाया जाता है। 

 

Content Writer

neetu