लोहड़ी पर गन्ने के रस से बनाएं टेस्टी खीर

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 09:59 AM (IST)

लोहड़ी का पावन त्योहार भारत में बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन से ठंड कम होने के साथ बसंत की शुरूआत होती है। ऐसे में लोग इस खास दिन को मनाने के लिए घर पर अलग-अलग पकवान बनाते हैं। खासतौर पर तिल के लड्डू, चिक्की, खीर, गाजर का हलवा आदि खाया जाता है। भारत की कई जगहों पर शगुन के तौर पर लोग गन्ने के रस से खीर खाते है। तो चलिए आज हम आपको इस खास खीर की रेसिपी बताते हैं...

सामग्री:

गन्ने का रस- 1 लीटर
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
बासमती चावल- 1/2 कप 
ड्राई फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे)

विधि:

1. सबसे पहले चावल को धोकर 1 घंटे तक भिगोएं।
2. अब एक पैन में गन्ने का रस उबालें।
3. फिर इसमें चावल डालकर लगातार चलाते हुए मीडियम आंच पर पकाएं।
4. इसमें ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
5. खीर के गाढ़ा होने पर इसे आंच से उतार लें।
6. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें।
7. लीजिए आपकी गन्ने के रस की खीर बनकर तैयार है।

Content Writer

neetu