Festive Look: लोहड़ी पर दिखना है अलग तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें Phulkari Lehengas के आइडियाज

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 11:28 AM (IST)

'फूल' का अर्थ है फूल और 'कारी' शिल्पकला को इंगित करता है, इस प्रकार, फुलकारी का अर्थ मूल रूप से फूलों का काम है। कपड़े के पूरे टुकड़े पर फूलों की कढ़ाई की गई है। इसे पंजाब में विवाह समारोहों, त्यौहार का एक अभिन्न अंग माना जाता है। खासकर महिलाएं लोहड़ी, मकर संक्रांति , बंसत पंचमी पर पंजाबी मुटियार की तरह तैयार होती है और  फुलकारी दुपट्टा भी वियर करती हैं। मगर, अब फैशन में कुछ बदलाव हो रहे हैं। आजकल फुलकारी लहंगा भी काफी ट्रेंड में है।

अगर आप भी लोहड़ी पर फुलकारी लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ फुलकारी लहंगा दिखाएंगे, जिससे आइडियाज लेकर आप भी लोहड़ी पर खूबसूरत दिख सकती हैं।

माधुरी दीक्षित नेने ग्लैमर की रानी हैं, इस बात से कोई इंकार नहीं। हाल ही में वह डिजाइनर सुकृति और आकृति के बैंगनी फुलकारी लहंगे में नजर आई, जिसे माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लोहड़ी के लिए आप माधुरी के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

एक्वा ब्लू, ग्रीन और पिंक, फुलकारी एम्ब्रॉयडरी लहंगे में एक्ट्रेस कृति सेनन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

लोहड़ी पर खूबसूरत दिखने के लिए आप अदिति राव के इस फुलकारी लहंगे से भी आइडिया ले सकती हैं।

अगर आप लोहड़ी पार्टी के लिए बोल्ड लुक चाहती हैं तो राधिका मदान के इस फुलकारी लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Nupur Sanon के इस पारंपरिक फ्लोरल वर्क फुलकारी कढ़ाई वाले लहंगे से लें आइडिया।

करिश्मा कपूर के इस लुक से भी ले सकती हैं आइडियाज।

Content Writer

Anjali Rajput