शादी के बाद पहली Lohri पर ये मेकअप लुक्स हैं परफेक्ट, नहीं हटेगी पति की नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2024 - 10:40 AM (IST)

पंजाब में लोहड़ी की धूम कुछ और ही होता है। सिखों के इस खास पर्व में महिलाएं चटकीले रंग के कपड़े, परांदा, झुमके और मेकअप करके खूब सजती- संवरती हैं। कई सारी महिलाएं शादी के बाद पहली लोहड़ी पर पार्लर के भी चक्कर लगाती हैं। लेकिन पार्लर जानने की क्या जरूरत जब आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के शानदार मेकअप लुक्स घर पर ही ट्राई कर सकती हैं। इन मेकअप लुक्स में आप इतनी लाजवाब लगेंगी की पतिदेव की नजर आपसे हटेगी नहीं। 

लोहड़ी पर ये मेकअप लुक्स करें ट्राई

जाह्नवी कपूर का glowely मेकअप

एक्ट्रेस  जाह्नवी कपूर अकसर अपने मेकअप लुक को सिंपल रखती हैं। पिंक शेड की ग्लोसी लिपस्टिक और पिंक आईशैडो और आइलाइनर के साथ अपना लुक कंप्लीट करती हैं। वो ब्लश और हाईलाईटर की बेहद शौकीन हैं। ये ही उनके glowely मेकअप की वजह है। अगर आप भी लोहड़ी की रात में चमकना चाहती हैं तो बल्श और हाईलाईटर का खूब इस्तेमाल करें।

आलिया भट्ट का नेचुरल लुक मेकअप

जिन महिलाओं को लाइट मेकअप और नेचुरल लुक पसंद हैं वो एक्ट्रेस का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। ऑरेंज शेड की लिपस्टिक और आईशैडो के साथ, काजल और माथे में बिंदी पंजाबी लुक में खूब जचेंगी। चीक बोंस में हाईलाइटर के साथ मेकअप कंप्लीट करें।

तारा जैसा ड्रामेटिक लुक

अगर आप कुछ हटके दिखना चाहती हैं तो तारा का ये बोल्ड मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। न्यूड लिपस्टिक, लाइनर, काजल और लैशेस के साथ उन्होंने आई मेकअप किया है। आईब्रोज को अच्छी तरह डार्क ब्राउन पेंसिल से कलर करके, काली बिंदी लगाएं। आप लोहड़ी के फंक्शन में कहर ढहने को तैयार हैं।

ब्राइट मेकअप

शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं लाल रंग पसंद करती हैं। तो मेकअप भी ब्राइट रेड क्यों न हो। आप कियारा के तरह बरगंडी शेड की लिपस्टिक के साथ आंखों पर मस्कारा लगाएं। इसके साथ ही गालों को हाईलाइट से हाईलाइट करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur