Lohri 2022: तिल की चिक्की के साथ घोलें रिश्तों में प्यार की मिठास

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 11:17 AM (IST)

लोहड़ी का त्योहार पंजाब में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग लोहड़ी जलाने के साथ साग, मक्की की रोटी, मूंगफली, तिल की चिक्की आदि खाते हैं। तिल की चिक्की खाने में टेस्टी होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तिल की तासीर गर्म होती हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ठंड कम लगने व हेल्दी रहने में मदद मिलती है। ऐसे में आप इसे बाहर से खरीदने की जगह पर घर में ही बनाकर खा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

सफेद तिल- 1 कप
गुड़- 1 कप (पीसा हुआ)
देसी घी- 1 बड़ा चम्मच

pc: Zaika Ka Tadka


वि​धि

. पैन में तिल को लगातार चलाते हुए भूनें।
. अब कढ़ाही में घी गर्म करके उसमें गुड़ को लगातार चलाते हुए पिघलने तक पकाएं।
. गुड़ पिघलने के बाद धीमी आंच पर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
. गुड़ गाढ़ा होने पर इसमें तिल डालकर मिलाएं।
. एक प्लेट या पेपर को घी से ग्रीस करके मिश्रण को फैलाते हुए ठंडा होने दें।
. मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर चाकू की मदद से इसे चौकोर शेप में काट लें।
. आपकी तिल की चिक्की बनकर तैयार है।
. इसे मेहमानों को सर्व करें व खुद भी खाने का मजा लें।

 

Content Writer

neetu