Lohri: मेहमानों को सर्व करें तिल-मावा बर्फी

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 10:28 AM (IST)

लोहड़ी में खासतौर पर तिल से तैयार चीजों का सेवन किया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास तिल-मावा बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप बनाकर अपने मेहमानों का मुंह मीठा करवा सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

तिल- 250 ग्राम
मावा (खोया)- 250 ग्राम
चीनी- 300 ग्राम
काजू- 50 ग्राम

pc: Cookpad

विधि

. सबसे पहले तिल साफ करके उसे भारी तले वाली कढ़ाई में सुनहरा भूरा भून लें।
. फिर इसे हल्का ठंडा करके मिक्सी में थोड़ा मोटा पीस लें।
. अब मावा को भूनकर प्लेट में निकाल लें।
. अब कढ़ाही में चीनी और 100 ग्राम पानी मिलाकर इसे लगातार चलाते हुए चाशनी बनाएं।
. अब चाशनी में काजू, मावा और तिल मिलाकर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं।
. प्लेट को घी लगाकर चिकना करके इसमें तैयार मिश्रण फैलाएं।
. इसे ठंडा व सेट होने के लिए 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।
. बाद में इसे अपनी मनपसंद शेप में काट कर सर्व करें।
. बाकी की बर्फी को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें।

 

Content Writer

neetu