Liver खराब होने पर कहां होता है दर्द? कमजोर लिवर को ठीक करने के 4 उपचार

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 06:27 PM (IST)

नारी डेस्कः लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह भोजन को पचाने , टॉक्सिंस बाहर निकालने, खून को साफ करने और प्रोटीन का उत्पादन करने का काम करते हैं। लेकिन जब लीवर कमजोर हो जाता है तो यह सारे कार्य गड़बड़ाने लगते हैं। इन दिनों लिवर से जुड़ी बहुत सी दिक्कतें तेजी से सुनने को मिल रही है। लिवर की कमजोरी, लिवर में फैटी जिसे फैटी लिवर कहते हैं। लिवर कमजोर होता है तो शरीर कई तरह के लक्षण देता है।

क्यों होता है लीवर कमजोर? (Liver Kamjor Kyu Hota Hai)

हम अपने जीवन में कई दवाओं, इंजेक्शन और कैमिकल्स प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कभी-कभी यह पदार्थ हमारे शरीर से अच्छे से बाहर नहीं आ पाते हैं, जिससे यह हमारे शरीर में जमने लगते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा बिगड़ा लाइफस्टाइल और खाने पीने की खराब आदतें लिवर को कमजोर बना देती हैं।

लिवर खराब होने पर कहां दर्द होता है? (liver kharab hone ke lakshan)

एक्सपर्ट के मुताबिक, 'लिवर में किसी तरह की खराबी आने पर खासकर फैटी लिवर की स्थिति में समय-समय पर पेट के ऊपरी हिस्से में दाई तरफ, तेज दर्द महसूस होता है। आप पसलियों के नीचे तेज दर्द
महसूस कर सकते हैं, साथ ही ये दर्द पीठ और कंधे तक भी फैल सकता है।

PunjabKesari

लिवर कमजोर होने के लक्षण ( Kamjor Liver Ke Lakshan)

अक्सर लोगों के द्वारा पूछा जाता है कि लिवर कमजोर होने के क्या लक्षण है? नीचे दिए गए ये सारे लक्षण लिवर के कमजोर होने के ही हैं। 

पेट में दर्द या सूजन: लीवर कमजोर होने पर पेट के ऊपरी भाग में सूजन आ जाती है। इसके साथ-साथ दर्द भी होता है। यह हल्के दर्द से शुरु हो सकता है और समस्या बढ़ने पर तेज भी हो सकता है।

भूख न लगना: लिवर का काम भोजन को पचाना भी होता है। जब लिवर कमजोर हो जाता है तो भोजन ठीक से पचता नहीं है, जिससे भूख भी नहीं लगती है।

वजन कम होना: भूख कम लगेगी तो वजन भी कम होने लगेगा।

थकान: कमजोर लिवर के कारण शरीर को एनर्जी नहीं मिलती है, जिससे व्यक्ति को हर समय थकान का अनुभव होता है।

पीलिया: पीलिया में आंखों का सफेद भाग पीला पड़ जाता है। ऐसा तब होता है जब लिवर रक्त से पित्त को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता है।

त्वचा में खुजली: त्वचा में खुजली एक अन्य सामान्य लक्षण है। जब रक्त से विषाक्त पदार्थ नहीं निकलते हैं तो त्वचा पर इरिटेशन और खुजली होने लगती है।

मूत्र और मल का रंग गहरा: मूत्र और मल के रंग में बदलाव भी एक महत्वपूर्ण लक्षण है।

एडिमा: इस स्थिति में तरल पदार्थ के साथ पैरों में सूजन आ जाती है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब लिवर पर्याप्त एल्ब्यूमिन का उत्पादन नहीं कर पाता है, जिससे रक्त में एल्ब्यूमिन की मात्रा कम हो जाती है। पैरों पर या हाथों में सूजन आ सकती हैं। 

मस्तिषक का प्रभावित होना: जब लिवर में किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो खून में विषाक्त पदार्थों की संख्या बढ़ जाती है जो मस्तिष्क तक पहुंच सकता है। इसके कारण व्यक्ति को भ्रम, भटकाव या भूलने की बीमारी हो जाती है।

पाचन संबंधी समस्या: जब  टॉक्सिंस शरीर से बाहर नहीं निकल कर अंदर ही जमा होने लगते हैं तो पाचन संबंधी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इससे मरीज को मतली, जी मचलाना और उल्टी जैसी समस्या होने लगती है।  

खराब नींद: हालांकि यह लक्षण बहुत कम मामलों में उत्पन्न होते हैं लेकिन यह भी एक महत्वपूर्ण लक्षण  है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः बच्चेदानी की सूजन की निशानी, जानिए कारण और इलाज

लिवर कमजोर होने के कारण क्या है? (Liver Kamjor Hone Ke Karan)

शराब-सिगरेट का अधिक सेवन
रेड मीट का अधिक सेवन
नमक का अधिक सेवन
गंदा पानी पीना
मिर्च मसालेदार खाने का अधिक सेवन
जंक फूड का अधिक सेवन
लगातार कब्ज की समस्या
एंटीबायोटिक और नकली दवाइयों का अधिक सेवन 
कब्ज की समस्या को नजरअंदाज ना करें। 

लिवर खराब होने के लक्षण (Signs of Liver Damage)

लिवर खराब होने पर भी कुछ ऐसे ही लक्षण दिखाई देते हैं। इन्हें नजरअंदाज ना ही किया जाए तो बेहतर है। 
पीलिया (यानी त्वचा और आंखों का पीलापन)
त्वचा में खुजली या त्वचा में सूखापन
वजन में तेजी से कमी
थकान और थकावट का अहसास
पेट में सूजन या दर्द
पेट में जलन या एसिडिटी
पेट में गैस या पेट से आवाज आना
पीला या गहरा हरा रंग का मल या मल बदलाव

यह भी पढ़ेंः Fatty Liver है खाना छोड़ दें ये 4 चीजें, हफ्ते में मिलेगा आराम

लिवर कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?

लीवर को फिर से दुरुस्त करने के लिए खानपान एक अहम भूमिका निभाता है। सब्जियों का जूस पीने से लिवर हेल्थ मजबूत बनती है। साथ ही, लिवर आसानी से डिटॉक्स भी होता है। आप लौकी, सफेद कद्दू, खीरा या फिर हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पी सकते हैं। सुबह खाली पेट सब्जियों का जूस पीना बेहद लाभकारी होता है।

फल बहुत फायदेमंद

ताजे फल, लिवर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद कर सकते हैं। फलों में फाइबर प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है। आम, पपीता, ब्लूबेरी, अंगूर, सभी खट्टे फल अपनी डाइट में शामिल कर लें। 

सब्जियां हैं लिवर के लिए वरदान

प्रतिदिन ताजी हरी सब्जियां खाएं। इन्हें ब्रोकली, गाजर, पालक, चुकंदर, अनाज (ग्रेन्स) खाना चाहिए। ओटमील, ब्राउन राइस, बाजरा, पेय पदार्थ भी लें। शरीर को हाइड्रेट रखें। फल, हरी सब्जियों का जूस, ग्रीन टी, चुकंदर, गाजर और, खीरा जूस, नींबू का रस पीएं। इसके अलावा  जैतून का तेल, ड्राई फ्रूट्स, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, फैटी फिश, हल्दी का सेवन भी करें। 

कमजोर लिवर का इलाज

कमजोर लिवर का इलाज स्थिति के निदान पर निर्भर करता है। डाक्टर लाइफस्टाइल को हैल्दी रखने की सलाह देते हैं और हैल्दी खाना खाने को कहते हैं। कई मामलों में डॉक्टर शराब का सेवन बंद करने या वजन कम करने का सुझाव देते हैं। डॉक्टर एलएफटी टेस्ट के बाद रोगी के साथ एक परामर्श सत्र करते हैं।यदि लीवर को बहुत ज्यादा नुकसान होता है तो सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। इस स्थिति में लीवर ट्रांसप्लांट इलाज का एक अच्छा विकल्प साबित होता है।

PunjabKesari

लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह ये खाएं? Liver Ko Healthy Rakhne Wale Foods

1. सब्जियों का जूस

लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह सब्जियों का जूस पी सकते हैं। सब्जियों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है। सुबह खाली पेट लौकी, सफेद कद्दू, खीरा या फिर हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पीएं। इससे स्किन पर भी चमक आएगी।

2. आंवला

आंवला विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स है। रेगुलर डाइट में आंवला जरूर शामिल करें। आंवला शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को हेल्दी बनाता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह एक आंवला या फिर आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। 

3. नींबू पानी

नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और पी लें। नींबू पानी शरीर और लिवर में जमा टॉक्सिंस को भी बाहर निकालने में मदद करता है। 

4. मौसमी फल

जैसे कि हम पहले ही बता चुके हैं कि फल लिवर के लिए वरदान हैं। लिवर को मजबूत बनाने के लिए आपको मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। रोज सुबह-सुबह 1-2 फल खाने से आप पूरे दिन अच्छा महसूस कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static