पति को रोमांटिक बनाती हैं ये छोटी-छोटी बातें

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 06:29 PM (IST)

पति को खुश रखने के तरीके : पति-पत्नी का प्यार बहुत गहरा होता है। बहुत सी पत्नियां यह मानती हैं कि उनके पति उनसे ज्यादा रोमांटिक हैं। ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो मर्दों को अपनी पत्नी में पसंद होती है। उन्हें बच्चों की तरह लाड प्यार करना अच्छा लगता है। इसके अलावा भी बहुत सी बातें हैं जिनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं पति। 

 

घर का बना खाना
कहते है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। पति चाहे सारा दिन घर से बाहर बिताते हैं लेकिन घर वापिस आने के बाद उन्हें पति के हाथ का बना खाना पसंद आता है। लाजबाव खाना पेट में जाते ही पति रोमांटिक हो जाते हैं। 

 

पत्नी के साथ सैर
रात को खाना खाने का बाद पत्नी के साथ सैर करना पति को बहुत पसंद होता है। इससे दोनों को एक साथ समय बिताने का मौका भी मिल जाता है और एक-दूसरे के साथ खुल कर बातचीत भी कर सकते हैं। 

 

सरप्राइज
पति को खास मौको पर पत्नी से सरप्राइज की उम्मीद होती है। अपनी पसंद की चीज गिफ्ट में पाकर वे खुश हो जाते हैं। 

 

इकट्ठे नहाना
पति को पत्नी के साथ स्नान करना अच्छा लगता है। व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण हफ्ते में सिर्फ एक दिन ही होता है जब दोनों इकट्ठे समय बिताते हैं। इससे पति रोमांटिक हो जाते हैं। 

 

काम करते समय मैसेज
पति अपने काम को लेकर बहुत केयरिंग होते हैं लेकिन जब पति उनको ऑफिस में मैसेज के जरिए खाने और तबीयत के बारे में पूछती है तो वह अच्छा महसूस करते हैं। वह किसी से कहते नहीं जबकि उन्हे पत्नी के मैसेज का इंतजार रहता है। 

 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 

Punjab Kesari