मां की तरह ही बेहद स्टाइलिश है तैमूर, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 02:05 PM (IST)

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिंसबर को एक साल के होने वाले है। हाल में ही उन्हें सिटी में स्पॉट किया गया, जहां वह नैनी के साथ दिखाई दिए।

इस दौरान छोटे नवाब तैमूर फ्रैश लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट वियर की थी, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे। इसी के साथ उन्होंने लाल रंग के शूज पहने थे। पटौदी परिवार में तैमूर के पहले जन्मदिन की तैयारियां चल रही है। करीना ने बताया था कि तैमूर के जन्मदिन पर कोई ग्रैंड पार्टी नहीं होगी।

तैमूर अपना पहला जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाएंगे। उनकी बर्थ डे पार्टी में कुछ स्टार किड्स शामिल होंगे। 


 

Punjab Kesari