ईशा की ड्रेस के आगे फीकी पड़ी लीजा की वेस्टर्न साड़ी, राजा कुमारी ने भी मारी बाजी

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 12:09 PM (IST)

मुबंई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन कई डिजाइनर्स की कलेक्शन के लिए बॉलीवुड सितारे रैंप पर उतरें। डिजाइनर पल्लवी मोहन(Pallavi Mohan) के लिए बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रैंप वॉक की। ईशा ने थाई हाई स्लिट रफ्फल ड्रेस पहनी थी जिसपर फेदर वर्क किया हुआ था। 

गाउन की डीप क्लीवेज ईशा को सेक्सी लुक दे रही थी। वहीं, उन्होंने अपने इस लुक को हाई पोनीटेल और कोहल आईज और न्यूड लिप शेड्स के साथ लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने स्ट्रेपी सिल्वर हील पहनी जोकि उनके लुक को फुल ग्रेस दे रही थी। 


 
वहीं, डिजाइनर अमित अग्रवाल की कलैक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस Lisa Haydon और Hardik Pandya शो स्टॉपर रहे।

लीजा ने महरून रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने कोई भी ज्वैलरी कैरी नहीं की। बता दें कि लीजा ने हाल में ही अपनी Second Pregnancy अनाउंस की है। 

इसके अलावा डिजाइनर Vineet Rahul की कलैक्शन के लिए एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने रैंप वॉक की। Malavika ने वी-नेक क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट्स वियर की थी। 

रैपर राजा कुमारी (RAJA KUMARI) लेबल GUNDI STUDIOS के लिए रैंप पर उतरीं। उन्होंने इंडो-वेस्टन साड़ी पहनकर माइक हाथ में लेकर रैंपवॉक किया। बता दे कि रैंप पर राजा कुमारी के दो लुक नजर आए।

दूसरे लुक में उन्होंने ब्लैक पैंट पहनी जिसपर उनके नाम का लोगो लगा हुआ था। उन्होंने साथ में कैरी किया क्रॉप टॉप और व्हाइट कलर की जैकेट। 

 

 

Content Writer

Sunita Rajput