Lip Care: लिपस्टिक लगाने से फट जाते हैं होंठ तो तुरंत आजमाकर देखें ये नुस्खे

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 10:59 AM (IST)

होंठों पर लिपस्टिक लगाने से चेहरे की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। मगर सर्दियों में अक्सर होंठ बार-बार ड्राई होने, फटने व कई बार तो इनमें खून निकलने की समस्या भी होने लगती है। इसके कारण लिपस्टिक लगाने से होंठ फटने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लिपस्टिक ठीक से ना लगने के साथ होंठ बुरे लगने लगते हैं। मगर आप इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान व कारगर उपाय अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं इनसे बारे में...

PunjabKesari
pc: Everyday Health

होठों को एक्सफोलिएट करना सही

फटे होंठों पर लिपस्टिक ना ही सही से लगती है और ना ही लंबे समय तक टिकी रहती है। ऐसे में होंठों को एक्सफोलिएट करना बेस्ट रहता है। इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले चीनी में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर होंठों की 2-3 मिनट तक स्क्रबिंग करें। बाद में गीले कपड़े से होंठों को साफ करें। इससे आपके लिप्स पर जमा डेड स्किन साफ होकर अंदर से पोषित होगी। ड्राई स्किन व होंठ फटने की समस्या दूर होने में मदद मिलेगी। ऐसे में आपको साफ, मुलायम व गुलाबी होंठ मिलेंगे।

लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाएं

सर्दियों में होंठों में नमी की कमी होने लगती है। इसके कारण वे फटने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगा सकती है। इससे होंठों की स्किन को नमी मिलेगी। ऐसे में होंठों के फटने की समस्या दूर होकर वे चमकदार और मुलायम नजर आएंगे।

PunjabKesari
pc: insider

आर्गन ऑयल या नारियल तेल लगाना सही

हमारे शरीर में होंठ सबसे ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। ऐसे में इनको खास देखभाल की जरूरत होती है। वहीं सर्दियों में ठंडी हवा के संपर्क में आने से होंठों की स्किन ड्राई होकर फटने लगते हैं। कई बार इनमें खून निकलने की परेशानी भी होने लगती है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए दिन में 2-3 बार और खासतौर पर रात को सोने से पहले आर्गन ऑयल या नारियल तेल होंठों की मसाज कर सकते हैं। इससे होंठों को गहराई से पोषण व नमी मिलेगी। ऐसे में आपकी लिपस्टिक ठीक से ना लगने की परेशानी भी दूर होगी।

नाभि पर लगाएं तेल

आपने अक्सर अपनी दादी-नानी से सुना होना की नाभि पर तेल लगाना फायदेमंद होता है। इसके लिए सोने से पहले नाभि पर गुनगुने सरसों या नारियल तेल की 2-3 बूंदें डालें। कुछ दिनों तक इस नुस्खे को अपनाने से होंठों के फटने की समस्या दूर हो जाएगी।

लिप लाइनर

अगर आप मैट लिपस्टिक लगाती हैं तो इसे इस्तेमाल करने से पहले होंठों पर लिप लाइनर लगाएं। इससे आपको होंठों पर लिपस्टिक सही से टिकी रहेगी और होंठ सुंदर नजर आएंगे। इसके अलावा रोजाना व लंबे समय तक लिपस्टिक लगाने से बचें।

PunjabKesari
pc: Naykaa

अच्छी क्वालिटी की लगाएं लिपस्टिक

लिपस्टिक मोम, तेल और पिग्मेंट्स जैसे तत्व से तैयार होती है। वहीं मैट लिपस्टिक में अधिक मोम, कलर पर तेल कम इस्तेमाल होता है। ऐसे में कम तेल वाली लिपस्टिक होंठों को ड्राई करने का काम करती है। इसलिए लिपस्टिक खरीदने से पहले इसकी क्वालिटी चेक करना ना भूलें।

नोट- यह आर्टिकल सामान्य जानकारी व देसी नुस्खों पर आधारित हैं। आप इनमें से किसी भी उपाय को अपनाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static