Makeup Tips: रेड ही नहीं डस्की रंग की दुल्हनों के लिए परफेक्ट है ये लिप शेड्स

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 12:30 PM (IST)

शादी में दुल्हनें संजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती खासकर मेकअप का तो लड़कियां खास ध्यान रखती हैं। वैसे तो हर लड़की अपने वेडिंग डे पर सुंदर दिखना चाहती हैं लेकिन सांवले रंग के लड़कियां अपने खास दिन पर मेकअप को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हो जाती हैं। मेकअप में लिपस्टिक के शेड्स भी आपके लुक पर काफी असर डालते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे लिप शेड्स बताते हैं जिन्हें आप वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। 

सिनामन ब्राउन शेड 

सिनामन ब्राउन शेड एक ऐसा बोल्ड कलर है जो हर तरह की इंडियन स्किन टोन पर सूट कर जाता है। डस्की रंग की लड़कियां इसे अपने शादी में ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक शेड के साथ आप वेडिंग में एक परफेक्ट लुक ट्राई कर सकती हैं। 

लाइट  शेड 

अगर आपको ऑरेंज शेड पसंद है तो इस तरह का शेड ट्राई कर सकती हैं। सिंपल और गॉर्जियस लुक के लिए आप यह शेड एकदम परफेक्ट रहेगा। 

डॉर्क शेड 

अगर आपको डार्क कलर पसंद है तो इस तरह का ऑरेंज कलर भी आप वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। शादी में डॉर्क आरेंज शेड के साथ इस आप शादी में एकदम परफेक्ट रहेगी। 

न्यूड शेड 

न्यूड शेड भी आप शादी में एकदम परफेक्ट रहेंगे। खासकर इस तरह का सिंपल लुक आप वेडिंग में ट्राई कर सकते हैं। डॉर्क मेकअप लुक के साथ यह न्यूड शेड आपके लुक को और भी फ्लोरिश करेगा।  

लाइट कॉफी शेड 

अगर आपको डार्क शेड पसंद नहीं है तो आप इस तरह का लाइट शेड भी वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। लाइट शेड डस्की गर्ल्स की लड़कियों के लिए यह कलर एकदम परफेक्ट है। 


 

Content Writer

palak