ब्यूटी ट्रेंड में छाया लिप मास्क, जानिए घर पर बनाने का तरीका

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 02:18 PM (IST)

जिस तरह फैशन ट्रेंड में समय के साथ बदलाव होते रहते हैं वैसे ही ब्यूटी ट्रेंड में भी बहुत सारे बदलाव आते हैं। आपने मार्केट में बहुत सारे नए प्रोडक्ट देखें होंगे। इन्हीं में से एक है लिप मास्क। जो ब्यूटी मार्केट में एक नया ट्रेंड बन गया है। महिलाएं इसे यूज भी कर रही हैं और इसे काफी पसंद भी कर रही हैं लेकिन बहुत कम महिलाएं जानती हैं कि लिप मास्क क्या होता है और आप इसे किस काम के लिए यूज कर सकती हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ बताते हैं और साथ ही में इसे आप घर पर बनाने की भी विधी बताते हैं। 

क्या है लिप मास्क?

जिस तरह बाजार से फेस मास्क मिलते हैं वैसे ही लिप मास्क भी मिलते हैं। जो थोड़े थिक और क्रीमी होते हैं। इसका इस्तेमाल आप रात के समय करिए। आपको बस करना इतना है कि लिप मास्क को होंठों पर लगा कर रखना है। यह आपको बाजार से आसानी से मिल जाएगा। लिप्स को खूबसूरत और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आप क्रीम या फिर बाम का इस्तेमाल करती होंगी लेकिन लिप मास्क उन सभी के मुकाबले ज्यादा कारगर और असरदार होता है। इससे आपके होंठ भी ज्यादा समय तक हाईड्रेट और सॉफ्ट रहते हैं। 

दो तरह के होते हैं लिप मास्क

आपको बाजार में 2 तरह के लिप मास्क आसानी से मिल जाएंगे। एक क्रीम बेस्ड और दूसरा शीट मास्क। क्रीम बेस्ड मास्क काफी क्रीम वाले होते हैं और इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको करना बस इतना है कि इसे रात भर होठों पर लगाएं और फिर सुबह इसे उतार दें। वहीं दूसरी ओर आप शीट मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह क्रीम बेस्ड नहीं होते हैं।  शीट मास्क लगाने के लिए आप को बस पैक पर लिखी बातों को फॉलो करना है। क्रीम बेस्ड मास्क आप रोज भी लगा सकती हैं लेकिन शीट बेस्ड आप हफ्ते में 1 बार ही लगाएं। 

अगर आप बाजार का लिप मास्क इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप इसे बेहद आसान तरीके से घर पर भी तैयार कर सकती हैं।

1. आप गुलाब की पत्तियों और दूध से मास्क बना सकती हैं। इसके लिए पहले आप गुलाब की पत्तियों को दूध में भिगो कर रखें और फिर अगले दिन उसे मैश कर लें अच्छे से। अब आप इसे होठों पर इसे लगाएं। 

2. आप चाहे तो शहद और नारियल तेल से भी लिप मास्क बना सकती हैं। इसके लिए आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे। आपको करना बस इतना है कि आप शहद और नारियल का एक-एक चम्मच लें अब आप इन्हें एक साथ मिक्स कर लें। इसे अच्छे से मिला लें। कुछ सेकेंड के लिए आप इसे माइक्रोवेव में रखें और अब इसे होठों पर लगाएं। 

लिप मास्क के फायदे

1. होंठ फटने की समस्या होगी कम
2. लिप्स होंगे गुलाबी
3. लिप्स दिखेंगे खूबसूरत
4. नेचुरल रेडनेस आएगी। 

Content Writer

Janvi Bithal