Lion Gate Portal : 8 अगस्त है साल का सबसे भाग्यशाली दिन, जानिए आज क्या होगा खास

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 11:13 AM (IST)

लायंस गेट पोर्टल का नाम तो शायद कई लोगों ने सुना हो, लेकिन इसके बारे में जानकारी कुछ को ही होगी।  दरअसल हर साल 8 अगस्त या इसके आसपास यह पोर्टल खुलता है वैसे ही आज भी  खुलेगा। ज्योतिषी इसे एक उपयुक्त दिन मानते हैं। खगोलीय भाषा में इस घटना को सूर्य से जोड़ा जाता है कि सूर्य की गति सिंह के समान होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से 


इस दिन कोई नया काम करना होता है शुभ

हर साल 8 अगस्त को, लायन गेट पोर्टल नामक एक ज्योतिषीय घटना  आकाश में खुलती है। माना जाता है कि इस दिन आप कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं क्योंकि आपमें कुछ नया साहसी करने की हुंकार इस दिन जगती रहेगी। सिंह की निडरता और गर्जना को आप अपने भीतर अनुभूत कर सकते हैं। 

88 अंक को माना जाता है शुभ

दरसअल आज साल का आठवां महीना और आठवीं तारीख है, मतलब आठ-आठ दो बार आठ है। अंक शास्त्र में 88 आना खुशहाली बताता है। आठ अंक को अनंत का सूचक माना जाता है इसलिए इसे अनंत संभावनाओं से भरा दिन माना जाता है।  सूर्य और चंद्रमा दोनों सिंह राशि में होने से  आजअनपेक्षित बदलाव हो सकते हैं। इस साल भी यह दिन खास उर्जा लेकर आएगा। 

 सबसे चमकीला सितारा होता है सीरियस

यह पोर्टल 28 जुलाई से 12 अगस्त तक खुला रहता है,  माना जाता है कि 8 अगस्त को इसकी शक्तियां चरम पर होती हैं। लायंस गेट पोर्टल सीरियस का आकाश में उठना दिखाती है। सीरियस सबसे चमकीले सितारों में से एक है और कुछ लोग इसे आध्यात्मिक सूर्य मानते हैं। हमेशा 8 अगस्त को लापता सीरियस रात के समय आकाश में लौटता है। इस जादुई क्षण को कई पुरानी सभ्यताओं जैसे प्राचीन मिस्र ने बहुत सराहा था। 

आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है ये दिन

ज्योतिष शास्त्र में सीरियस के बारे में कहा जाता है कि उसमें बृहस्पति ग्रह के व्यापक गुण हैं और मंगल ग्रह से उन चीजों को प्राप्त करने की प्रेरणा है, जिससे अभिव्यक्ति के लिए एक अच्छा अवसर पैदा होता है। प्राचीन मिस्र में, सीरियस को कृषि देवी सोपडेट का अवतार माना जाता था। उस समय के लोग तारे के हेलियाकल उदय को नील नदी की वार्षिक बाढ़ और नए साल की शुरुआत से जोड़ते थे। ज्योतिषियों का कहना है कि लायन गेट पोर्टल लोगों की आकांक्षाओं को बढ़ावा देता है, उन्हें नए विचारों और आकांक्षाओं को प्रकट करने की अनुमति देता है और उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।

Content Writer

vasudha