बारिश का मजा लेने के लिए जंगल से निकलकर फ्लाईओवर पर पहुंचा शेर! Viral Video देखकर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 05:51 PM (IST)

गुजरात में लगातार बारिश के चलते हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क और हाइवे पर बाढ़ सी ही आ गई है, जिसके चलते लोग घरों के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस भारी बारिश में एक अजीबगोरीब वाकया देखने को मिला है। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडिया खूब तेजी से वायरल हो रहा है जहां बिजी रोड़ पर जंगल का राजा शेर बड़े ही बेखौफ अंदाज में घूमता हुआ नजर आया, जिससे कई लोगों के होश उड़ गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सड़क पर उन्हें जंगल का शेर दिख जाएगा। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। हर कोई ये ही सोच रहा है कि आखिर शेर ने जंगल से रिहायशी इलाकों तक का सफर इतनी आसानी से कैसे कर लिया।आखिरी किसी की इसकी नजर क्यों नहीं पड़ी? 

फ्लोईओवर में घूमता दिखा शेर

वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर एक बिजी फ्लाईओवर पर घूम रहा है, जबकि उसके पास से कई सारे गाड़ियां गुजर रही हैं। बीच रास्ते में जब कुछ लोगों ने शेर को देखा तो उन्होंने झट से इसकी वीडियो बना ली, हालांकि शेर ने किसी पर हमला नहीं किया। वो बस शांति से सड़क पर सैर करते हुए बारिश का मजा ले रहा था। फिर भी आखिर शेर है जो खूंखार जानवर ही, तो लोगों के बीच उसका इस तरह घूमना चिंता का विषय है। बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले तेंदुए, मगरमच्छा जैसे कई खतरनाक जानवरों को रिहायशी इलाकों में घूमते पाया गया है।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur