जोमैटो, स्विगी की तरह इस कंपनी ने भी समझा महिलाओं का दर्द,  Menstrual Holiday का किया ऐलान

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 01:26 PM (IST)

पीरियड्स का एक्सपीरिएंस हर महिला के लिए अलग- अलग होता है। आमतौर पर इस दौरान महिलाओं को पीठ दर्द, चिड़चिड़ापन, तनाव, कमजोरी अन्य तरह की कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तकलीफ को समझते हुए कई कंपनियों 'मेंस्ट्रुअल लीव' ऑफर करती है। स्विगी और जोमैटो के बाद अब भारत की एक और कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव का ऐलान किया है।

PunjabKesari
महिलाओं को मिलना चाहिए सुरक्षित माहौल

कंपनी ने नई नीति की घोषणा इसलिए की ताकि  महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के स्वास्थ्य के बारे में बात करने में शर्म या कलंक महसूस न हो। महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और समावेशी कार्यक्षेत्र बनाने के लिए, कुछ भारतीय फर्मों सहित दुनिया भर की कई कंपनियों ने पीरियड लीव की पेशकश शुरू कर दी है, उनके नक्शेकदम पर चलते हुए, दिल्ली की एक कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है।

 

ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने उठाया महिलाओं के लिए ये कदम

कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल उत्पादों का कारोबार करने वाली ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने अपनी सभी महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव की घोषणा की है। इस लिस्ट में स्विगी, ज़ोमैटो और बायजू का नाम पहले ही शामिल था। बता दें कि भारत अकेला ऐसा देश नहीं है जो अपनी महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव की जरूरत पर जोर दे रहा है। जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन, ताइवान, इंडोनेशिया और इटली सहित देश उन राष्ट्रों की सूची में हैं, जिन्होंने महिला कर्मचारियों की छुट्टी नीति के एक हिस्से के रूप में मासिक धर्म की छुट्टी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। 

PunjabKesari
महिलाओं को छुट्टी लेने का हक 

नीति के तहत, महिला कर्मचारी मासिक धर्म के दौरान एक या दो दिन के लिए छुट्टी लेने की हकदार हैं।ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाएं देने वाली कंपनी जोमेटो तो महिला कर्मचारियों को 10 दिन का ‘माहवारी अवकाश’ देती है। कंपनी का कहना है कि  आवेदन करने को लेकर कोई शर्म या कलंक वाली बात नहीं होनी चाहिये। कंपनी ने इस नियम को पीरियड पॉलिसी का नाम दिया था। 


पीरियड के दौरान होता है दर्द

याद हो कि  मुंबई की एक मीडिया कंपनी व कोच्चि के मीडिया समूह ने महिला कर्मचारियों को उनकी माहवारी के पहले दिन पेड लीव देने की घोषणा की थी इसके बाद पूरे देश में 'माहवारी छुट्टी' लागू करने का मुद्दा छिड़ा था। इस मेंस्ट्रुअल लीव का उद्देश्य उन महिलाओं को राहत देना है जिन्हें अक्सर पीरियड के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है। इस तेज दर्द को Dysmenorrhea के नाम से जाना जाता है।

PunjabKesari

जानिए किस देश में क्या है नियम 
 
चीन

दुनिया भर में मशहूर चीन देश की महिलाओं ने पीरियड्स के दिनों छुट्टी मिलने के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किया था। तब जाकर सरकार को इनकी मांगे माननी पड़ी और पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 2-3 दिनों की छुट्टिया देने की मंजूरी दीं। 

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 2 दिनों की छुट्टी देने की घोषणा की गई थी । इस कानून को नजरअंदाज करने वाली कंपनियों के खिलाफ मेंटल हैरेसमेंट का कैस दर्ज किया जाता है।

साउथ कोरिया

2001 में साउथ कोरिया की महिलाओं को छुट्टी देने का नियम लागू हुआ। जब यह नियम लागू हुआ तभी से यहां की महिलाएं नौकरी के लिए आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। 

 ताइवान

ताइवान में 2013 के दौरान महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में छुट्टियां देने का सिलसिला जारी हुआ। यहां की कंपनियों ने महिलाओं को घर से ऑफिस का काम करने का ऑफर दिया। 

जापान

जापान अपने अनोखे अविष्कार के लिए दुनिया भर में मशहूर है। वहीं यहां की महिलाओं को पीरियड्स के दिनो  में काफी आराम है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यहा महिलाओं को मासिक धर्म में छुट्टी देने का नियम लागू हुआ। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static