Latest Trend:  सोनम की तरह आप भी ट्राई करें 'Purple Smokey' आईशैडो

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 04:47 PM (IST)

नए से नए ट्रेंड को फॉलो करने के लिए लड़कियां बी टाउन दीवाज के फैशन पर नजर रखती है। फिर चाहे बात उनके आउटफिट्स की हो या मेकअप की। बॉलीवुड की रियल फैशनिस्ता यानि सोनम कपूर का ग्लैमरस अंदाज 'वीरे दी वेडिंग' में देखने को मिला। सांग 'तारीफा' में पर्पल कलर के आईशैडों में वह हॉट अंदाज में दिखाई दी। उनके इस लुक को लड़कियों ने इतना पसंद किया की वे इसे खूब फॉलों कर रही हैं। 


'तारीफा' गाने ने जहां खूब सुर्खियां बटोरी, वहीं सोनम ने इसकी लाइमलाइट अपने सैक्सी अंदाज से ले ली। पर्पल कलर के आईशैडों के साथ सोनम ने विंगड आईलाइनर अप्लाई किया हुआ है, कॉर्नर पर गोल्डन कलर के टच और आर्टिफिशियल पलकें उन पर खूब सूट कर रही हैं। आप भी सोनम की तरह ग्लैमरस लुक पाना चाहती है तो पर्पल कलर का आईशैडों घर पर आसानी से अप्लाई कर सकती हैं। 


इस तरह लगाएं पर्पल आईशैडो
1. सबसे पहले आंखों पर प्राईमर लगाएं, इसके बाद पर्पल आईशैडो को आंखों पर अपलाई करें। 
2. आईशैडों लगाते समय आउटर लाइन पर इसे सावधानी से अप्लाई करें। 
3. आंखों के मिडल एरिया पर डार्क कलर का लगा सकते हैं। 
4. आउटर पर आप गोल्डन टच दें। आप चाहें तो स्मोकी लुक पाने के लिए पर्पल के साथ ब्लैक कलर के आईशैडों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
5. इसके बाद आर्टिफिशियल आईशैडो लगा कर विंगड़ आइलाइनर लगाएं और मस्कारा अप्लाई करें। 
6. आंखों का मेकअप कंम्लीट होने के बाद होठों पर लिपस्टिक लगाएं। 

Content Writer

Priya verma