सिर्फ Kartik Aryan ही नहीं बॉलीवुड के स्टार भी अपनी मांओं को दे चुके हैं महंगे गिफ्ट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 11:59 AM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम चॉकलेटी ब्वॉय कार्तिक आर्यन कभी अपनी एक्टिंग तो कभी अपने चार्मिंग लुक को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इन दिनों वह अपने खास गिफ्ट के लिए लाइमलाइट बटौर रहे हैं लेकिन लाखों का ये गिफ्ट उन्हें नहीं मिला बल्कि उन्होंने अपने सबसे खास को गिफ्ट किया है जिसके चर्चे हर जगह हो रहे हैं।

 

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने यू-ट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह अपनी मां को एक ग्रीन कलर की खूबसूरत मिनी कूपर कन्वर्टिबल कार को गिफ्ट करते दिख रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने ये कार साल 2020 में अपनी मां को बर्थ डे पर गिफ्ट की थी लेकिन ये वीडियो उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कार खरीदने के लगभग 2 साल बाद अपलोड किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

दरअसल, कार्तिक की मां को हरे रंग की मिनी कूपर कार में दिलचस्पी थी उन्हें ये कार की स्टाइलिंग पसंद थी जब उनकी मां को यह गिफ्ट मिला तो वह भावुक हो गई और उन्होंने कहा कि कार ने उन्हें रॉयल फील कराया है हालांकि कार्तिक ने मजाक में वीडियो को कैप्शन दिया कि 'अब तक ई.एम.आई. भर रहा हूं।' बता दें कि इस कार की कीमत लगभग 45 से 47 लाख के बीच है यानि करीब 50 लाख का गिफ्ट जो कार्तिक आर्यन ने अपनी मां को गिफ्ट किया है।

 

हालांकि कार्तिक आर्यन कोई पहले स्टार नहीं हैं जिन्होंने अपनी मां को इतने महंगे चीजे तोहफे में दी हैं तो चलिए आपको उन्हीं मम्माज लवर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी मां को प्यार भरे तोहफे दिए।

 

साउथ के सुपरस्टार व महंगे एक्टर में शामिल विजय देवरकोंडा की फैन फोलोइंग सिर्फ साउथ नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी है। बीते साल वह एक मल्टीप्लेक्स को खरीदने के लिए भी सुर्खियों में आए थे। विजय ने यह मल्टीप्लेक्स अपनी  मां के लिए खरीदा था जिसका नाम उन्होंने एवीडी यानि एशियन विजय देवरकोंडा रखा था।

 

मॉमी के बर्थ डे पर उन्होंने यह गिफ्ट उन्हें दिया इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने अंकाउट में शेयरकी थी जिसमें उनकी मां हैप्पी पोज देती दिखाई दी थीं।

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत जिन्होंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उस समय उनके पास महज 1500 रु. थे लेकिन अब कंगना करोड़ों में कमाई करती हैं। उनके पास एक नहीं कई घर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पैरेंट्स को मुंबई में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। जिसे उन्होंने अपनी भाभी के साथ मिलकर सजाया था और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। सिर्फ अपने मम्मी-पापा ही नहीं बल्कि वह अपनी बहन और भाई को भी शानदार फ्लैट गिफ्ट कर चुकी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


सनी देओल भी अपनी मां के बहुत करीब है। हाल ही में वह मां प्रकाश कौर को वेकेशन पर लेकर गए थे। जहां उन्होंने अपनी मां के साथ वक्त बिताया। प्रकाश कौर व सन्नी देओल दोनों स्नो का मजा लेते दिखे थे यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा ग्राम पर शेयर की थी।

 

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की दरियादली तो सारी इंडस्ट्री जानती हैं। सलमान अपनी दोनों ही मांओं से प्यार करते हैं और उन्हें महंगे-महंगे तोहफे देते ही रहते हैं। साल 2019 में उन्होंने एक लग्जरी कार रेज रोवर वॉग मां सलमा को गिफ्ट की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। इससे पहले वह अपनी सौतेली मां हेलेन को भी उनके बर्थ डे पर कार गिफ्ट कर चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

सुष्मिता सेन , एश्वर्या राय, शिल्पा शैट्टी और भी बहुत से स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी मां के साथ बहुत अच्छी बोन्डिंग शेयर करते हैं और उन पर जान छिड़कते हैं।

 

Content Writer

Vandana