आगरा की तरह इन जगहों पर भी बना हुआ है ताजमहल, देखकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 11:50 AM (IST)

दुनिया भर में प्यार की मिसाल मानी जाने वाली इमारत यानि ताजमहल की खूबसूरती आज भी बरकरार है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में यह महल का निर्माण करवाया था। दुनिया भर से लोग सफेद संगमरमर से बनी इस इमारत का दीदार करने के लिए आते हैं।  कुछ एतिहासिक तथ्यों के अनुसार यह माना जाता है कि शाहजहां ने इस इमारत को बनवाने के बाद कारीगरों के हाथ काट दिए थे। इसके पीछे की वजह यह थी कि भविष्य में दोबारा इतनी ज्यादा खूबसूरत इमारत का निर्माण न हो सके। हम यह तो नहीं जानते कि यह कहानी कितनी सच है लेकिन यह जरूर कह सकते हैं कि ताजमहल की बनावट जैसी कुछ इमारते आगरा के अलावा कुछ शहरों और विदेशों में हैं। जो असली के ताजमहल जितनी खूबसूरत चाहे न हो लेकिन उससे कम भी नहीं है। 


औरंगाबाद का ताजमहल 


महाराष्‍ट्र के शहर औरंगाबाद में बीवी का मकबरा नाम से मशहूर इमारत पूरी तरह से ताजमहल की हूबहू नकल है। आकार और प्रकार में यह असली ताजमहल के साथ मेल नहीं खाता। बहुत कम जगह में बनी यह इमारत देखने के लिए भी लोग दूर-दूर से यहां आता है। इसे भारत का छोटा ताजमहल भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मकबरे को शाहजहां के परपोते यानि औरंगजेब के बेटे आजम शाह ने अपनी मां दिलसार के लिए इस इमारत का निर्माण करवाया था। 


बांग्लादेश का ताजमहल 


भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी ताजमहल की नकल से एक इमारत बनाई गई है। दरअसल इस ताजमहल को बांग्लादेश के फेमस फिल्म डायरेक्टर असनुल्ला ने बनवाया था। 1986 में असनुल्ला भारत का ताजमहल देखने के लिए आए और उन्होने अपने देश में भी हूबसू ऐसी इमारत का निर्माण करने का मन बनाया। यह इमारत साल 2008 में बनकर तैयार हुई। इसकी वजह थी कि टूरिस्टों को अपने देश आने के लिए आकर्षित करना। 
 

दुबई का ताजमहल 


यहां पर बने ताजमहल को वैडिंग डेस्टिनेशन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। दुबई में ताज अरेबिया नाम से बनाई गई यह इमारत बहुत खूबसूरत है। इसे बनाने के लिए अरबो डालर का खर्च किया गया। इसकी खूबसूरती के कारण ही यहां के लोग इसे क्राउन ऑफ अरेबिया भी कहते हैं। 
 

चीन का ताजमहल 


इमारते बनाने में चीन किसी से पीछे नहीं है। ताजमहल की तरह यहां पर एक पार्क में छोटी रैप्लिका बनाई गई है। जो ताज की हल्की सी झलक है। यहां पर और भी कई कई एतिहासिक इमारतों की रैप्लि‍का मौजूद है। 

 

 

 

 

Punjab Kesari