हैवी नहीं इस वेडिंग सीजन ट्राई करें लाइटवेट लहंगे, बी-टाउन Actress से लें Ideas

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 02:37 PM (IST)

शादी जैसे खास मौके पर लड़कियों की पहली चॉइस लहंगा ही होता है लेकिन हैवी एंब्रॉयडरी और ढेर सारे वर्क वाले लहंगे इतने भारी होते हैं जिन्हें पहनकर चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बहुत सारी लड़कियां लहंगे पहनने से बचती है लेकिन आज आपको बी-टाउन एक्ट्रेस के कुछ ऐसे लाइटवेट लहंगे दिखाते हैं जिन्हें आप आसानी से कैरी कर सकती हैं।   

पिंक पीच कलर का रकुल प्रीत का यह लहंगा आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हाई बन और हैवी ईयररिंग्स पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।  

फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ शहनाज गिल का यह गोल्डन लहंगा कैरी कर सकती हैं। मल्टीकलर नेकलेस, लूज मैसी बन और लाइट मेकअप के साथ आप भी सिंपल सॉबर लुक में गॉर्जियस दिख सकती हैं।

अनन्या का यह क्रीम कलर लहंगा आप वियर कर सकती हैं। मैचिंग डायमंड ज्वेलरी, लूज बन और लाइट मेकअप के साथ आप अपने ऑवरऑल लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं। 

खुशी कपूर का यह ऑफ शॉल्डर पिंक और व्हाइट लहंगा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चोकर नेकलेस, कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती है। 

शिल्पा शेट्टी का वी-शेप ब्लाउज और मल्टी कलर लहंगा आप वियर कर सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और ओपन हेयर्स छोड़कर वेडिंग लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

सारा अली खान का यह पिंक सिल्वर वर्क लहंगा आप वियर कर सकती हैं। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और लूज बन के साथ सिंपल सॉबर लुक में गॉर्जियस दिख सकती हैं।   

Content Writer

palak