घर में अलग-अलग तरह की Lights लगाकर बनाएं दीवाली को Special

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 03:58 PM (IST)

दीवाली आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार दीवाली 12 नवंबर यानी रविवार को मनाई जाएगी। भारत में दीवाली से 10 दिन पहले ही तैयारियां शुरु हो जाती हैं। इस समय लोग अपने घरों की साफ-सफाई और नई-नई चीजें खरीदने में भी जुट गए हैं। रोशनी के इस त्योहार से 2-3 दिन पहले ही लोग अपने घर को लाइटों से सजाते हैं। पूरा शहर ही जगमग लाइटों की रोशनी से नजर आता है। ऐसे में यदि आप भी इस दीवाली लाइटों के साथ अपना घर रोशन करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताते हैं जिनके जरिए आप अपना घर सजा सकते हैं....

इस तह की आर्टिफिशयल लाइट्स लगाकर आप अपने घर में सजा सकते हैं। 

लंबी-लंबी एलआईडी लाइट्स आप अपने घर के मेन डोर और छत पर लगा सकते हैं।

डेकोरेटिव लाइट्स आप घर के अलग-अलग कोने में रख सकते हैं।

पेपर से इस तरह के दीए और डेकोरेटिव लाइट्स लगाकर घर को अलग लुक दे सकते हैं। 

इस तरह के छोटे-छोटे कांच को बाउल्स में दीए लगाकर आप घर की डेकोरेशन दीवाली पर कर सकते हैं।

बोतल्स के बीच में लाइट्स लगाकर आप घर की अलग-अलग दिशा में रख सकते हैं।  

इस तरह का लाइट वाला झूमर आप अपने घर में लगा सकते हैं। 

गार्डन में बाहर लगे पेड़-पौधे आप इस दीवाली पर सजा सकते हैं।

पेपर लैंप्स इस दीवाली अपने घर में लगाकर आशियाने को रोशन कर सकते हैं।  

छोटे-छोटे बल्ब एक साथ लगाकर आप अपने घर के कोने में लगा सकते हैं।  


 


 

Content Writer

palak