दीवाली पर Lighted Burlap Garland से सजाएं अपना घर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 05:04 PM (IST)

दीवाली का त्यौहार आने ही वाला है और लोग कई दिन पहले से ही घर की डेकोरेशन के बारे में सोचने लगते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में इस तरह लाइटिंग करते हैं कि सारा घर जगमगाने लगता है और खूब सुंदर लगता है। हमेशा आप अपने घर को बाजार से मिलने वाली लाइटों से सजाते होंगे लेकिन इस बार इनका थोड़ा अलग तरह से इस्तेमाल करके घर को नया लुक दे सकते हैं। आज हम आपको लाइटिंग बरलैप गार्लैंड बनाना सिखाएंगे जिससे घर की खूबसूरती को चार चांद लग जाएंगे। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका

जरूरत का सामान
- 2 इंच चौड़ा लाल बरलैप रिबन रोल

- 2 इंच चौड़ा हरा बरलैप रिबन रोल

- 2 इंच चौड़ा नैचुरल बरलैप रिबन रोल

- व्हाइट लाइट की लड़ी

- कैंची

बनाने का तरीका

सबसे पहले कैंची की मदद से सारे रिबन रोल को 8-8 इंच के टुकड़ों में काट लें। अब लाइट की लड़ी के ऊपर रिबन के एक टुकड़े को गांठ बांध कर टांग दें। इसी तरह 1-1 इंच का गैप डालते हुए सारे रिबन के टुकड़ों को लाइट पर बांधें। अब इन तैयार लाइट्स को घर के मेन गेट के चारों तरफ लटका दें। इसे आप सीढ़ियों की ग्रिल पर भी टांग सकते हैं।

रिबन के साथ-साथ लाइटों को सजाने के लिए आर्टिफिशयल पत्तियों और फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



 

Punjab Kesari