Diwali 2019: गृहणी जरूर जलाएं इस तेल के दीए, जमकर बरसेगा पैसा

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 04:35 PM (IST)

पिछले कई वर्षों से भारतीय घरों में दीपक जलाने का रिवाज है। भारतीय परंपरा के अनुसार ईश्वर हमारे सामने प्रकाश के रूप में हैं इसलिए किसी भी शुभ काम और पूजा-पाठ शुरू करने से पहले दीपक जलाकर ईश्वर को साक्षी माना जाता है। जैसा की आप जानते हैं दिवाली का शुभ पर्व भी आने ही वाला है। आजकल बहुत से घरों में दियों की जगह आर्टिफिशियल लाइट्स लगाना पसंद किया जाता है। मगर ऐसे बहुत कम लोग हैं जो इस बात को जानते हैं कि दिये जलाकर आप अपने घर के वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

दुर्भाग्य दूर करता है दीपक

अगर लंबे समय से दुर्भाग्य आपको पीछा नहीं छोड़ रहा तो दीवाली से एक दिन पहले यानि शनिवार शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही इस दिन आटे और गुड़ के पुए बनाकर किसी गरीब बच्चे को खिलाएं। ऐसा करने से आपको दुर्भाग्य से मुक्त मिलेगी।

मुश्किलों से बचाए दीपक

यदि घर की औरत कच्ची घानी के तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करे तो उसके पति के जीवन में आने वाली बाधाएं बहुत जल्द दूर होती है। 

शनिदेव की कृपा

इस दीपावली से एक दिन पहले सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि मंदिर में रख आएं। ऐसा करने से दीवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।

बीमारियों से दिलाए मुक्ति

यदि आपके घर में कोई व्यक्ति लगातार बीमार चल रहा है तो पूरे 41 दिनों तक पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से बीमार चल रहा व्यक्ति रोग मुक्त होगा साथ ही आपके मन की हर इच्छा पूरी भी होगी।

खुद का घर

अगर आप चाहते हैं कि आपका खुद का घर जल्द बन जाए तो तिल के तेल में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर उसका दीपक रोजाना घर के मंदिर में जलाएं। लगातार 40 दिनों तक ऐसा करने से आपकी घर खरीदने की मनोकामना बहुत जल्द पूरी होगी। 
 

Content Writer

Harpreet