Bigg Boss में धमाल मचाने बीवी के साथ आ रहे हैं अरमान मलिक, जानिए उनका पूरा Bio Data

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2023 - 02:50 PM (IST)

बिग बॉस 17 का जिन लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, उनका इंतजार अब खत्म हो रहा है। 15 अक्टूबर से बिग बॉस का यह सीजन शुरू होने वाला है। इस बार जो चेहरे नजर आने वाले हैं वो सच में सबको हैरान कर देंगे। इस सीजन शो की थीम कपल वर्सेज सिंगल होगी। दर्शकों को इस बात का इंतजार है कि शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आने वाले हैं। पहले खबरें आई थी कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शो का हिस्सा बनने वाली जोड़ी है और कंफर्म बताई जा रही है। वहीं एक और जोड़ी जो कंफर्म बताई जा रही है, अगर उनका नाम सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

पत्नी संग बिग बॉस  में शामिल होंगे अरमान 

जी हां, मशहूर-यूट्यूबर अरमान मलिक, अपनी पत्नी पायल मलिक के साथ इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। उनका ही नाम फिलहाल कंफर्म माना जा रहा है। बता दें कि अरमान अपनी यूट्यूब वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। अरमान के रूटीन फिटनेस व्लॉग अक्सर वायरल होते रहते। अरमान मलिक के यूट्यूब चैनल पर 2.3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरमान की दोनों बीवियां,  पायल और कृतिका के भी सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स हैं। आए दिन वह अपनी दोनों बीवियों और बच्चों के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं। दो शादियों की वजह से ही वह सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हुए थे।

यूट्यूबर का असली नाम है संदीप 

अरमान के बायो डाटा की बात करें तो अरमान, उनका रियल नेम नहीं है। 15 दिसंबर 1989 को राजस्थान के अजमेर में जन्मे अरमान का असली नाम संदीप है। वह मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू हैं। अरमान ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही की हैं क्योंकि उनके पिता वहीं पर नौकरी करते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कृतिका से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था हालांकि वह हर धर्म को सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें अरमान मलिक के नाम से ही पॉपुलैरिटी मिली है। पहले वह टिक-टॉक पर वीडियो बनाते थे लेकिन जब टिक-टॉक पर बैन लगा तो उन्होंने इंस्टा और यू-ट्यूब पर वीडियो डालनी शुरू की।

2011 में की थी दूसरी शादी

अरमान और पायल ने साल 2011 में शादी की और पायल को तलाक दिए बिना ही उन्होंने कृतिका से शादी कर ली थी। कृतिका, पायल की सहेली बताई जाती हैं। फिलहाल वह दोनों ही पति के साथ एक घर में रहती हैं। पायल का पहले एक बेटा था और हाल ही में वह जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। वही कृतिका ने भी हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया और वह फिर से प्रेग्नेंट बताई जा रही हैं। सारा परिवार एक ही घर में खुशी-खुशी रहता है। तीनों अपने डेली लाइफ की वीडियोज बनाते और फैंस के साथ शेयर करते हैं।

आलिशान घर में रहते हैं अरमान

अरमान जिस घर में रहते हैं वह काफी आलीशान है। घर को काफी महंगी और लग्जरी चीजों से सजाया गया है। अरमान अपनी यू-ट्यूब ट्रॉफीज की झलक भी दिखाते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान की कुल संपत्ति लगभग 10-15 करोड़ रुपये है। अरमान करीब 3 लाख रुपये प्रति माह कमाते हैं। उनकी आय का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Payal Malik (@payal_malik_53)

खैर अब देखना यह है कि अरमान मलिक अपने ब्लॉग्स की तरह बिग-बॉस में भी फेमस होते हैं या नहीं।

Content Writer

Vandana