शादी के 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई स्वरा भास्कर,कुछ ऐसे शुरु हुई थी फहाद के साथ Lovestory

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 06:52 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आज अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। शादी के 3 महीने बाद कपल अपने पहले बेबी का वेलकम करने जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा ने जो तस्वीरे शेयर की उसमें वह पिंक ड्रेस में पति फहाद की बाहों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। खबरों में कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वरा पहले से ही प्रेगनेंट थी। खैर, जब स्वरा की शादी की फोटोज सामने आई थी तब भी लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर ग्रैंड रिसेप्शन।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

दोनों ही अलग-अलग फील्ड से हैं

दरअसल, दोनों ही अलग-अलग फील्ड से आते हैं। जहां स्वरा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, वहीं फहाद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। स्वरा ने मुंबई में सीएए विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और वहीं दोनों मिले थे और दोनों में प्यार हो गया लेकिन बहुत से लोग फहाद के बारे में नहीं जानते। बहुत कम लोग जानते हैं कि फहाद और स्वरा दोनों ही बहुत पढ़े-लिखे हैं। चलिए आज स्वरा और फहद की बैकग्राउंड स्टोरी के बारे में बताते हैं।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं फवाद

फहाद, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म फरवरी साल 1992 में हुआ। फ़हाद अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। फहद ने यूपी के अलीगढ़ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और उसके बाद वह मुंबई आ गए और वहां उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, मुंबई से एमफिल की है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। टाटा इंस्टिट्यूट में पढ़ाई के दौरान फहाद अहमद छात्र संघ के महासचिव चुने गए और 2017 से 18 तक इस पद पर रहे। खबरों की माने तो फहाद अहमद यहीं से पीएचडी भी की है।

फहाद के पिता भी समाजवादी पार्टी के लोकल नेता हैं लेकिन उन्होंने मुंबई का रुख किया था। फ़हद के पिता ज़िरार अहमद अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता हैं। मुंबई में CAA प्रोटेस्ट को ऑर्गनाइज कराने का सबसे बड़ा श्रेय फहाद को ही जाता है। इन्हीं की देख रेख में मुंबई में CAA प्रोटेस्ट हुआ था।

दिल्ली की रहने वाली हैं स्वरा

वहीं स्वरा की बात करें तो  दिल्ली की रहने वाली स्वरा का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ। स्वरा के पिता सी. उदय भास्कर इंडियन नेवी ऑफिसर रहे और वहीं मां इरा भास्कर, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सिनेमा स्टडी की प्रोफेसर हैं। दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से स्वरा ने स्कूलिंग की और मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन की है। फिर ग्रेजुएशन के बाद स्वरा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। साल 2008 में स्वरा फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए मुंबई पहुंचीं थी और साल 2009 में उन्हें फिल्म 'माधोलाल कीप वॉकिंग' से अभिनय करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें संजय लीला भंसाली की गुजारिश में  स्पोर्टिंग रोल मिला इसके बाद तनु वेड्स मनु, रांजना, वीरे दी वेडिंग, प्रेम रतन धन पायो... जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में स्वरा नजर आई।

अपने दम पर स्वरा ने करोड़ों की कमाई की। सिर्फ फिल्में ही नहीं वह एड के जरिए भी कमाई करती हैं। एक्टिंग के अलावा स्वरा भास्कर फिल्‍म प्रोड्यूसर भी करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  स्वरा की नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर यानि लगभग 41 करोड़ रु. के आस-पास है। एक फिल्म के लिए स्वरा कम से कम 4-5 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। स्वरा कई नामी ब्रांड जैसे तनिष्क, फॉर्च्यून ऑयल, आयोडेक्स का भी एड कर चुकी हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगह उनका अपना घर है। दिल्ली वाले घर में उनका परिवार रहता है। वहीं मुंबई वाला लग्जरी फ्लैट भी काफी आलीशान और कीमती है।  स्वरा के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है। वहीं खबरों के मुताबिक, उनके पति की नेटवर्थ सिर्फ 2 करोड़ रु. बताई जाती है। अगर ये नेटवर्थ सही है तो स्वरा की कमाई अपने पति फहाद से 20 गुना ज्यादा है!

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात 

फहाद ने फीस माफी के मुद्दे को लेकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें फ़हाद ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उस वक्त फ़हाद इन आंदोलनों में हिस्सा ले रहे थे और यहीं उनकी मुलाकात स्वरा भास्कर से हुई। फ़हाद को संघर्ष और आंदोलन की विरासत अपने घर से मिली। मिड डे अखबार से बात करते हुए फ़हाद अहमद ने कहा, "मेरे पिता ने कई सामाजिक आंदोलनों का नेतृत्व किया है। मेरे पिता उन परिवारों की मदद करते थे जो आर्थिक तंगी के चलते हज नहीं जा सकते थे। उनके संस्कारों से ही मेरे अंदर सामाजिक चेतना का विकास हुआ।"

तो खैर अब तो आप जान गए होंगे स्वरा और उनके पॉलिटिश्यन पति फहाद अहमद के बारे में। दोनों काफी पढ़े लिखे हैं और अपनी अपनी फील्ड के फेमस शख्स ।

Content Writer

Vandana