जिस सहेली ने घर में पनाह दी Sridevi ने उसी का बसा बसाया उजाड़ कर बनाया था अपना घर!

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 02:03 PM (IST)

बोनी कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में एक रही थी और इनकी लवस्टोरी के भी खूब चर्चे हुए थे हालांकि बोनी कपूर खुद पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन श्रीदेवी के लिए बोनी ने मोना को छोड़ दिया लेकिन मौना की जिंदगी में श्रीदेवी कैसे आ गई और कैसे उनका बसा बसाया घर एक मिनट में उजड़ गया चलिए आपको इस किस्से के बारे में ही बताते हैं।

 बोनी कपूर की पहली पत्नी का पूरा नाम मोना शौरी कपूर था और जब बोनी से उनकी शादी हुई तो वह सिर्फ 19 साल की थी। बोनी और मोना के दो बच्चे हुए। अर्जुन और अंशुला कपूर जो बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाए हुए हैं।

खबरों की मानें तो उनके बीच काफी समय तक सबकुछ ठीक चलता रहा और उनका परिवार हंसी खुशी, आम परिवारों की तरह ही रह रहा था लेकिन जब एकदम से श्रीदेवी की एंट्री बोनी कपूर की जिंदगी में तो मानो उनके बसे बसाए घर में भूचाल ही आ गया था।

 

बहुत कम लोग जानते हैं श्रीदेवी मोना कपूर की अच्छी दोस्त हुआ करती थी और उनके घर मोना से आना जाना लगा ही रहता था। खबरें तो ऐसी भी आती थी कि श्रीदेवी अपनी सहेली मोना के पति यानि बोनी कपूर को राखी भी बांधती थी और अपनी सहेली के घर रहने के लिए भी रूकती थी इसी बीच बोनी और श्रीदेवी एक दूसरे के करीब आ गई थी। जब यह बात मोना को पता चली तो उनकी जिंदगी ही बिखर गई, उन्हें अपना रिश्ता बचाने तक का मौका नहीं मिला।

एक इंटरव्यू जो मोना कपूर ने  श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते पर बात करते हुए दिया था जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी।

इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘जब मेरी शादी हुई तब मैं महज 19 साल की थी और बोनी मेरे से 10 साल बड़े थे। मेरे लिए यह जानना काफी शॉकिंग था कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं।’

मोना ने आगे कहा, ‘हमारे रिश्ते में मौका भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी मेरे पति के बच्चे की मां बन चुकी थी।’ इंटरव्यू की काफी चर्चा हुई थी हालांकि सच्चाई क्या है ? इसे कोई नहीं जानता है।

कहा जाता है कि जब श्रीदेवी ने बोनी से शादी की तो वह 7 माह की गर्भवती थी और यह शादी जल्दबाजी में की गई। कुछ ही महीने बाद उनके घर जाह्नवी का जन्म हुआ। अर्जुन कपूर जो कि श्रीदेवी कपूर से बातचीत नहीं करते थे क्योंकि उनके मन में कही ना कही इस बात का मलाल था कि उनकी मां मोना को पिता ने एक दूसरी महिला के लिए छोड़ दिया! हालांकि श्रीदेवी की मौत के बाद वह अपनी सौतेली बहनों के करीब आ गए। वहीं मोना कपूर जिनकी मौत काफी समय पहले ही हो चुकी हैं। वह कैंसर की चपेट में आ गई थीं। मां के जाने का गम अर्जुन कपूर की आंखों में आज भी नजर आता है। वह अपनी मां को काफी मिस करते हैं।

श्रीदेवी कपूर पर किसी दूसरी महिला वो भी जो उनकी सहेली थी का घर तोड़ने का नाम लगा लेकिन ये बॉलीवुड है यहां कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं।

आपको ये पैकेज कैसा लगा हमें बताना ना भूलें।


 

Content Writer

palak