हीरे के व्यापारी की बेटी है अंबानी परिवार की बहु श्लोका, नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 05:14 PM (IST)

देश का मशहूर अंबानी परिवार आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग जामनगर में हुई है। प्री-वेडिंग में अंबानी परिवार का लुक देखने लायक था लेकिन सबसे ज्यादा शाही अंदाज में प्री-वेडिंग कार्यक्रम में नजर आई श्लोका अंबानी। श्लोका मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्नी हैं। श्लोका भले ही अंबानी परिवार की बहु हैं लेकिन वह खुद भी बहुत अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अंबानी परिवार की बहु बनने से पहले भी करोड़ों में खेलती थी। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए श्लोका की लाइफस्टोरी बताते हैं। 

चांदी का चम्मच लेकर हुई  पैदा 

श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1991 को मुंबई में हुआ था। वह अपने जन्म के दौरान चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुई थी। वह एक रईस खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम रसेल मेहता और मां का नाम मोना मेहता है। श्लोका के पिता देश के जाने-माने हीरा कारोबारी हैं। वह रोजी ब्लू डायमंड्स के ओनर और सीईओ भी हैं। इतने बड़े घर से ताल्लुक रखने के बाद भी श्लोका का नाम आकाश से शादी करने के बाद सुर्खियों में आया था।

इस स्कूल से पढ़ी हैं श्लोका 

श्लोका की एजुकेशन की बात करें तो वह पढ़ाई में इतनी अच्छी नहीं थी। उनकी स्कूलिंग धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से हुई है। इसके बाद उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की। पढ़ाई लिखाई पूरी होने के बाद श्लोका भारत आ गई और अपने पिता की कंपनी को संभालने लगी। बिजनेस चलाने के साथ-साथ वह सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कनेक्ट फॉर नाम की कंपनी लॉन्च की थी। इस कंपनी के जरिए वह देशभर में एनजीओ का सहयोग करती हैं।  एनजीओ की मदद से वह जरुरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध करवाया जाता है। 

इतना है नेटवर्थ 

सोशल मीडिया पर भी श्लोका की काफी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें सिंपल लुक में काफी पसंद करते हैं। सादगी में वह दिल जीत लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्लोका बहुत ही मासूम दिल इंसान हैं वह लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। लंदन के स्कूल में पढ़ी लिखी श्लोका बहुत ही मिलनसार हैं। फीनएप की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्लोका मेहता की नेटवर्थ 18 मिलियन है। 

सास नीता के साथ है ऐसा रिश्ता 

श्लोका का अपनी सास नीता के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में नीता ने बताया था कि -'आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की हो नहीं सकती, मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब से वह 4 साल की थी तब से लेकर आज तक श्लोका में काफी बदलाव आए हैं। मगर उनके चेहरे की मासूमियत आज भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं वही मेरी बहु बनी है।'

दो बच्चों की मां है श्लोका 

श्लोका और आकाश की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों ने रॉयल वेडिंग की थी। शादी के बाद साल 2020 में श्लोका ने बेटे पृथ्वी को जन्म दिया था। पृथ्वी अब ढाई साल का हो गया है और वहीं श्लोका ने 31 मई 2023 को बेटी वेदा को जन्म दिया है। 


 

Content Writer

palak