प्रिंयका के साथ शुरू किया काम, करियर रहा फलॉप लेकिन इन 4 विवादों ने कर दिया फेमस

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 07:02 PM (IST)

अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बतौर मॉडलिंग अपने करियर की शुरूआत करने वाली पायल ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मिस इंडिया में भाग लिया था हालांकि वो ये कोंटेस्ट जीती नहीं थी। फिर पायल ने अपने पैर फिल्मी इंडस्ट्री की ओर पसारे उन्होंने 'ये क्या हो रहा है' , 'प्लान', 'रक्त', '36 चाइना टाउन' और 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्में की लेकिन हिंदी इंडस्ट्री में वो अपनी खासी पहचान नहीं बना पाई। 

हाल ही में पायल सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है । कंगना रनौत के बाद पायल ही एकमात्र ऐसी अभिनेत्री है जिसने नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बात की और करण जौहर और आलिया भट्ट समेत सेलेब्स को खूब खरी खोटी सुनाई। पायल के इन तीखें वार का निशाना सिर्फ करण जौहर ही नहीं बल्कि सलमान खान भी हुए हैं। 

अब भई ये कोई पहली दफा नहीं है जब पायल ने यूं बेबाकी से आवाज उठाई हो बल्कि उन्होंने बहुत से मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखी है। हालांकि अपने ब्यानों की वजह से पायल को काफी बार ट्रोल भी होना पड़ा था और तो और अपने ब्यान की वजह से उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी थी।

एक बार पायल ने भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा और उन पर विवादित ब्यान देते हुए कहा था कि जवाहरलाल नेहरू मोतीलाल के वैध बच्चे नहीं थे इतना ही नहीं पायल ने भारतीय समाज सुधारक राजा राम मोहन राय पर भी निशाना साधा और उन पर सती प्रथा को बदनाम करने का आरोप लगाया। 

वहीं 2018 में जब केरल में बाढ़ आई उस दौरान भी पायल रोहतगी ने ये दावा किया कि यह सब गोहत्या के कारण भगवान का गुस्सा था। एक बार तो पायल को अपने ब्यान के चलते अपना ट्वीटर अंकाउट तक डिलीट करना पड़ा था दरअसल पायल ने शिवाजी को लेकर एक विवादित ब्यान दिया था। फिर एक बार काफी समय पहले जोमैटो के एक मुस्लिम ब्वॉय से खाना न लेने पर भी विवाद हुआ जिस पर पायल ने अलग ही धुन पकड़ी और इस मुद्दे पर भी विवादित ब्यान दे दिया। 

वहीं आपको ये भी बता दें कि पायल को चाहे फिल्मी इंडस्ट्री में इतनी पहचान न मिली हो लेकिन वो कास्टिंग काउच का शिकार भी हो चुकी हैं जी हां। इस बात का खुलासा पायल ने खुद किया था। पायल ने दिबाकर बनर्जी पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। पायल ने अपनी एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि इसके खिलाफ आवाज उठाने के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। 

अब भई कुछ भी हो चाहे पायल को अपनी बेबाकी के लिए मुसीबतें झेलनी पड़ी हों लेकिन वो हमेशा अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती। आपको हमारा ये पैकेज कैसा लगा हमें कंमेट बॉक्स में बताना न भूले।

Content Writer

Janvi Bithal