आमिर खान की राह पर Anil Kapoor, इस अभिनेत्री के लिए पत्नी को देंगे तलाक!

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 12:51 PM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम और एजड पापा की बात की जाए तो अनिल कपूर का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अब तो वह नाना भी बन गए हैं जी हां, नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम में पोस्ट डालकर अनिल और सुनीता को बधाई दी है। बता दें कि सोनम कपूर ने आज बेटे को जन्म दिया है। हैंडसम नाना जितना अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं उतने ही अपनी फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। बच्चों के साथ खड़े अनिल कपूर पापा कम बड़े भाई ज्यादा लगते हैं। तभी तो फैंस उन्हें झक्कास स्टार कहते हैं और उनकी फिटनेस का राज पूछते हैं कि 60 की उम्र में इतनी फिटनेस और एनर्जी वो लाते कहां से हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इसी फिटनेस को लेकर कुछ यूजर्स कमेंट करते हैं कि वह प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। इसे लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ती रही हैं। यहां तक कि अफवाहें उड़ी थी कि वे सांप का खून भी पीतें हैं लेकिन इन सबके बारे में अनिल कपूर ने अरबाज खान के मशहूर शो पिंच में खुलासा किया था जब उनसे सवाल किया गया था कि वह जवां दिखने के लिए वह क्या करते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यंग दिखाने के लिए कुछ खास नहीं करते हैं। वह सिर्फ भगवान को याद करते हैं। इतनी बिजी लाइफ में 24 घंटों में से हमें कुछ समय ईश्वर के लिए जरूर निकालना चाहिए।

अनिल कपूर को लेकर उड़ी थी यह अफवाह

उन लोगों को करारा जवाब देते हुए उन्होंने ये भी कहा कि वह सिर्फ हैल्दी खाते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं जो लोग ये कहते हैं कि यंग दिखने के लिए वह कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। ऐसा ही एक सवाल  कॉफी विद करण में भी करण जौहर ने पूछ लिया था। दरअसल, यह अफवाह भी उड़ी थी कि अनिल कपूर अपनी पत्नी को तलाक देने जा रहे हैं और यह भी कहा गया कि वह अपने से कम उम्र की कलाकार से शादी करेंगे। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि करण जौहर ने अनिल कपूर से पूछा कि अगर आपको अपनी पत्नी को एक अभिनेत्री के लिए छोड़ना पड़े तो आप किस अभिनेत्री को चुनेंगे? इस पर एक्टर ने कंगना रानौत की तरफ इशारा किया था। बस फैंस ने अनिल के इस मजाक को सीरियस ले लिया और कयास लगाने लगे कि एक्टर अपनी पत्नी को तलाक देने वाले हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर से काफी प्यार करते हैं और अच्छा बोन्ड शेयर करते हैं।

हमारी तरफ से कपूर फैमिली और फिटेड नाना को बहुत बधाइयां। आपको बॉलीवुड में उनसे ज्यादा फिट और हैंडसम पापा और नाना, कोई और नजर आते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

Content Writer

Vandana