सर्दियों में इन जगहों पर घूमकर लें लाइफ का मजा

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2016 - 06:05 PM (IST)

सर्दियों का मौसम आ गया है और ठंड में घूमने का मजा तो कुछ और ही है। गर्मियों में लोग ज्यादा घूमने-फिरने से कतराते हैं क्योंकि एक तो गर्मी के मारे बुरा हाल हो जाता है ऊपर से थकान भी ज्यादा महसूस होने लगती हैं यहां दूसरी तरफ सर्दियों में ऐसी कोई समस्या ही नहीं। लोग इन दिनों घूमना भी पसंद करते है लेकिन दिक्कत हैं तो अच्छी जगह ढूंढने की। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सर्दी के मौसम में घूमने जा सकते है। यहां आपको बेहद सुकून महसूस होगा। 

1. ग्रीस

अगर आपको डेस्टीनेशन वाली जगह पर जाना है तो सर्दियों का मौसम बेस्ट है। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में यहां घूमना ज्यादा आसान है।

2. इटली

इटली एक बड़ा ही खूबसूरत शहर है। यह शहर पानी के ऊपर बसा हुआ है। यहां कितने ही लोग इस शहर की खूबसूरती को देखने आते है। आप अगर अपनें पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमना चाहते है तो यह शहर बेस्ट है।

3.  डेनमार्क

इस शहर का अपना एक अलग ही अंदाज है, चारों तरफ बर्फ की चादर और यहां की कॉफी आपके ट्रिप को बहुत मजेदार कर देंगी।

4. रोमानिया

रोमानिया शहर में आपको यूरोप की झलक देखने को मिलेगी। यहां आपको अलग-अलग पेड़-पौधे और जानवर देखने को मिलेंगे। वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए यह शहर एकदम बेस्ट है।

Punjab Kesari