अपने हक के लिए लड़ने वाले LGBTQ समुदाय के इन लोगों ने समाज में बनाई अपनी पहचान

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 05:53 PM (IST)

एक समय ऐसा भी था जब हमारे समाज में LGBTQ समुदाय के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था लोग उन्हें अच्छी नजर से नहीं देखते थे लेकिन इसके बावजूद सफलता पाने के लिए ये लोग खुद के लिए लड़े और खड़े हुए। अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले इन लोगों पर आज सब को मान है। तो चलिए आज इस खास पैकेज में आपको कुछ ऐसे लोगों की कहानियां बताते हैं जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन कर सामने आए हैं। 

 हरीश अय्यर 


हरीश अय्यर एक भारतीय स्तंभकार और कार्यकर्ता हैं। वो अकसर सामाजिक मुद्दों पर बहस करते हैं खासकर जो हमारी नेचर यानि वातारण से जुड़ी होती हैं। पिंक पेजज़ ने उनको भारत के सबसे प्रभावशाली समलैंगिक (Gay) लोगों की सूची में नामांकित किया है। वे सत्यमेव ज्यते में भी नजर आ चुके हैं।

ऐश्वर्या रितुपर्णा प्रधान


 ऐश्वर्या रितुपर्णा पर आज सब को गर्व महसूस होता है क्योंकि वो पहली और एकमात्र ट्रांसजेंडर हैं जो सरकारी अफसर और एक कर अधिकारी के रूप में काम कर रही हैं। उनके हौसलों को सभी सलाम करते हैं। 

गौरी सावंत 


महिलाओं और अनाथ बच्चों की मदद के लिए काम करने वाली गौरी सावंत को भी अपने हक के लिए लड़ना पड़ा। वे विक्स के विज्ञापन में भी छप चुकी हैं। अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाली गौरी आज महाराष्ट्र में एक NGO चलाती हैं। अपने न हारने वाले हौसले के कारण गौरी देश की पहली ट्रांसजेंडर इलेक्शन एम्बेसडर बनी थीं। 

 दुती चंद


भारत का मान बढ़ाने वाली दुती चंद एक जानी मानी sprinter हैं वहीं अगर वर्तमान की बात की जाए तो दुती चंद एक राष्ट्रीय चैंपियन हैं। वह भारत की पहली और एकमात्र समलैंगिक एथलीट हैं और उन्होंने इस बात को बेझिझक अपनाया इसलिए आज वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इतना ही नहीं दुती देशों विदेशों में भारत का मान बढ़ा चुकी हैं। 

अन्वेश कुमार साहू 


अन्वेश कुमार साहू एक इंडियन कलाकार, ब्लॉगर, लेखक, मॉडल, अभिनेता हैं। 16 साल की उम्र में अन्वेश ने अपनी बहन को समलैंगिक होने के बारे में बताया था। फिर इसके बाद उन्होंने ये तय किया कि वह भारत भर में LGBTIQ+ मुद्दों से संबंधित जागरूकता  का काम करेंगे।  20 की उम्र में वह 'मिस्टर गे इंडिया' भी चुने गए थे।

केशव सुरी 


इस लिस्ट में केशव सुरी का नाम भी शामिल हैं। वे द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप' के कार्यकारी निदेशक हैं वे एक सामाजिक कार्यकर्त भी हैं। वे समय समय पर ऐसे कार्यक्रम कराते रहते हैं जिससे LGBTQIA+ समुदाए के जितने भी लोग हैं उनके रिश्ते और मजबूत हो सकें। इतना ही नहीं वो इस समुदाय के लोगों के लिए हमेशा रोजगार के अवसर ढूंढने की कोशिश करते रहते हैं। 

अंजलि अमीर


अंजलि एक ट्रांससेक्सुशल मॉडल हैं। उन्होंने अपने माता पिता को बहुत कम उम्र में खो दिया था इतना ही नहीं उनके ट्रांसजेंडर होने की वजह से उनके अपने ही उनसे दूर हो गए थे लेकिन अंजलि के हौसले नहीं हारे और वो खुद के हक के लिए खड़ी रहीं। 

तो ये थे LGBTQ समुदाय के वो लोग जो खुद के लिए लड़े, खुद के लिए आवाज उठाई और आज वो एक सफल जिंदगी जी रहे हैं। आपको हमारा ये पैकेज कैसा लगा हमें कंमेट बॉक्स में बताना न भूले।

Content Writer

Janvi Bithal