LFWSR18 Day 4: सुष्मिता का Bridal Avatar तो सैफ के दिखे नवाबी ठाठ

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2018 - 04:55 PM (IST)

लैक्मे वीक के चौथे दिन भी सभी की निगाहें बॉलीवुड सितारों पर टिकी रही। बहुत सारे डिजाइनरों के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने रैंप वॉक की। शो में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने ब्राइडल लुक से लोगों को दिल जीता। उन्होंने लेबल कोटवारा(Kotwara) के डिजाइनर सामा अली के लिए पीच कलर के ब्राइडल आउटफिट में रैंप वॉक की।शो की शुरूआत डिजाइन Saaksha & Kinni की कलरफुल कलैक्शन के साथ हुई। लेबल Aikeyah की डिजाइनर ईशा की कलैक्शन Yin and Yang इंस्पायर्ड थी। वहीं, लेबल Verandah की कलैक्शन में रेट्रो स्टाइल देखने को मिला। 

डिजाइन अनुश्री रेड्डी के लिए टेनिस स्टार सानिया मिर्जा रैंप पर उतरीं। उन्होंने शिमरी पिंक लहंगा चोली वियर किया था। लेबल SVA की डिजाइनर जोड़ी सोनम एंड पारस मोदी की कलैक्शन में कुर्ती,लहंगा, बंदगला को नए तरीके से प्रैजेंट किया गया। एक्ट्रेस दिशा पटानी ने फ्लोरी-रफ्लड व्हाइट ऑफ-शोल्डर ड्रैस पहनकर डिजाइनर श्रेया सोम के लिए रैंप वॉक की।

डिजाइनर निक्शा लुल्ला(Nishka Lulla) की शोस्टॉपर एक्ट्रेस स्यामी खेर(Saiyami Kher) रहीं। उन्होंने प्रिटिड सिक्वेंस क्रॉप टॉप के साथ बोहो टेल पिंक कलर की लेयर्ड स्कर्ट पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने Caprese ब्रांड का स्लिंग बैग कैरी किया।

एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने डिजाइनर संजुक्ता दत्ता(Sanjukta Dutta) के लिए रैंप वॉक की। इस दौरान दिया ने फुल-स्लीवर्स रेड ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी वियर की।  

डिजाइनर अश्विनी रेड्डी(Ashwini Reddy) की कलैक्शन  ‘Tilottama’  के लिए एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रैंप वॉक पर उतरीं। उन्होंने रफ्लड ब्लाउज के साथ ब्राइट रेड स्कर्ट पहनी और गोल्डन दुपट्टा कैरी किया। 

एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने डिजाइनर Shloka Sudhakar की कलैक्शन  “Jeannie” के लिए ट्रैडीशनल लुक में रैंप वॉक की।

डिजाइनर रेशमा कुंही(Reshma Kunhi) के लिए एक्ट्रेस बिपाशा रेड आउटफिट में दिखाई दी। 

एक्ट्रेस अदिति रॉय हैदरी ने डिजाइनर पायल सिंघल(Payal Singhal) के इंडियन आउटफिट को पेश किया। उन्होंने आइवरी कलर का सिल्क हैवी एम्बॉइडरी लहंगा वियर किया। लेबल Love birds की कलैक्शन में स्ट्राइप और पोल्का डॉट का इस्तेमाल बखूबी किया गया। 

शो की क्लोजिंग डिजाइनर जोड़ी शंतनु और निखिल(Shantanu and Nikhil) ने की, जिसके लिए एक्टर सैफ अली खान रैंप पर उतरे। बंदगला कुर्ता में सैफ अली खान की नवाबी लुक लोगों को बेहद पसंद आई।
 

- वंदना डालिया
 

Punjab Kesari