LFW 2020: दुल्हनियां बनकर रैंप पर आई मलाइका और सलमान की हीरोइन सई

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 10:40 AM (IST)

जैसे की आप सबको पता है फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और धमाकेदार होने वाला शो यानी लैक्मे फैशन वीक की शुरुआत हो चुकी है। हर कही सिर्फ इस इवेंट की खबरें छाई हुई है। बीते दिन इस इवेंट में कई सितारों का जमवाड़ा देखने को मिला है। बतादें कि यह फैशन वीक 12 से 16 फरवरी तक चलेगा। अब बात करते है कि 14 फरवरी के दिन किस हसीना ने सबसे ज्यादा लोगो को इम्प्रेस किया। मगर बतादें कि इस बार हर हसीना ने अपना ब्राइडल जलवा दिखाकर सबको इम्प्रेस किया। ऐसा कहा जा सकता है कि हर दीवा ने अपना लुक ट्रेडिशनल और परफेक्ट रखा है। इसलिए तो हम हर दीवा को फैशन के मामले में पूरे नंबर देंगे। 

बतादें की 14 फरवरी का शो कुछ खास था। आज के शो में मलाइका अरोड़ा, सई मारेंजकर और बिपाशा बासु अपने लवली हस्बैंड के साथ रैंप पर अपना जादू बिखेरते नजर आए।  वहीं दीया मिर्ज़ा, अदित्य रॉय कपूर और नोरा फतेही ने भी रैंप वॉक किया है। 


सबसे पहले बात करते है मलाइका अरोड़ा कि...  उन्होंने Varun Chakkilam के लिए रैंप वॉक किया है। ब्राइडल अवतार में मलाइका किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही है। 

अब बात करते है सलमान से 33 साल छोटी अदकारा यानी सई मारेंजकर जो बहुत ही क्यूट और रॉयल दोनों तरह की दुल्हनियां लग रही है। उनका यह अवतार अब तक का सबसे पसंद किए जाना वाला अवतार है। सई ने जिविया के लिए रैंप पर अपना जलवा दिखाया। 

अब बात करते है बॉलीवुड के जाने-माने हॉटेस्ट कपल की.. यानी बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की... संयुक्ता दत्ता के लिए इन दोनों ने बहुत ही अच्छा रैंप वाक किया। 

वहीं दीया मिर्जा का लुक भी काफी कातिलाना रहा। उनका यह लुक हर किसी को पसंद आया। पूरे इंटरनेट पर दीया की बहुत तारीफें हुई। 

ब्लैक अवतार में आदित्य रॉय कपूर ने तो लड़कियों का दिल ही लूट लिया। 

वहीं साकी-साकी गर्ल नोरा का लुक भी लोगों को खूब पसंद आया। 

Content Writer

shipra rana