भारतीय-पाकिस्तानी की लेस्बियन वेडिंग, एक ने पहनी शेरवानी तो दूसरी ने साड़ी

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 12:29 PM (IST)

प्यार की कोई सीमाएं नहीं होती है। माईली और अहमद ने यही बात साबित की है। जहां माईली एक मुस्लिम पाकिस्तानी है। वहीं अहमद एक कोलंबो-भारतीय ईसाई है। पहले सेक्शन 377 के लागू न होने के और पाकिस्तान में गे मैरिज या लेस्बियन मैरिज लीगल न होने के कारण माईली-अहमद ने कैलिफोर्निया में शादी रचाई। बतादे कि दोनों की मुलाकात भी कैलिफोर्निया में ही हुई थी। शादी के बाद भी उन दोनों ने कैलिफोर्निया में ही रहने का फैसला किया। जितनी यह जोड़ी अनोखी है, उतनी ही इनकी शादी का जोड़ा। बतादे की इस जोड़ी ने दक्षिण एशियाई फैशन डिजाइनर बिलाल हुसैन काज़िमोव द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहने है। आइए देखते है इनके शादी के जोड़े की कुछ खास तस्वीरें। 

माईली ने आइवरी-फ्लोरल वर्क और गोल्डन वाली साड़ी पहनी थी। उनका कुंदन हार और कुंदन कंगन ही उनके स्टाइल का सबसे अहम हिस्सा था।

कुंदन डबल हार के साथ मैचिंग इयररिंग्स और मांगटीका उनकी स्माइल पर चार-चांद लगा रहे है। 

माईली की मेहंदी अहमद के प्यार को अच्छे से दर्शा रही है। वहीं अहमद और उनके रिश्ते की ख़ुशी माईली के चेहरे पर दिख रही है। 

माईली डोली पर बड़ी ही ग्रैंड एंट्री के साथ शादी के समारोह पर पहुंची। वहीं उनकी बारात की टोली भी बहुत ही उत्साहित नजर आ रही है। 

वहीं अहमद ने ब्लैक पर फ्लोरल कट वाला बॉर्डर डिजाइन वाला शेरवानी वियर किया था।

उनकी पर्ल वाला हार भी बहुत आकर्षक लग रहा है। सबसे आकर्षक करने वाली बात यह थी कि उनके गॉगल्स बहुत ही कूल लग रहे थे। 

अहमद भी घोड़ी पर अपनी शानदार एंट्री के साथ पहुंची।

इन दोनों की जोड़ी सच में बहुत खूबसूरत लग रही है। 
 

Content Writer

shipra rana