नाश्ते में बनाकर खाएं टेस्टी और हैल्दी Lentil tabbouleh

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 03:39 PM (IST)

बदलते लाइफस्टाइल में हर कोई हेल्थ कॉन्शियस खाना ही पसंद करता है। नाश्ता हो या कभी किसी पिकनिक पर जाना हो, लोग लाइट खाना ही पसंद करते है। हल्के खाने के साथ हैल्दी डाइट लेनी हो तो सबसे अच्छा ऑप्शन है सलाद। अगर आप भी नाश्ते में या किसी पिकनिक प्लेस पर जा रहे है तो इस बार सलाद में मसूर दाल से बना सलाद खाएं। यह हैल्दी और टेस्टी है। अगर ब्रेकफास्ट में इसे खाएंगे तो पूरा दिन ऊर्जावान रहेंगे। आइए जानते है मसूर दाल से बना सलाद बनाने की रैसिपी। 


सामग्री 

- 200 ग्राम मसूर दाल
- 1 प्याज 
- 200 ग्राम पक्का चेरी टमाटर
- 1 गुच्छा चपटी पत्ती वाली अजवाइन
- 1 गुच्छा फ्रैश पुदीना 
- शुद्ध जैतून का तेल
- 1 नींबू 


विधि 

1. 200 ग्राम दाल को नमक वाले पानी में पकाएं जब तक दाल पक कर नर्म न हो जाएं। पकने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। 
2. प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े करके काट लें। फिर टमाटर काट लें और फिर चपटी पत्ती वाली अजवाइन काट लें। 
3. अब इस कटे हुए मिश्रण में ठंडी दाल डालकर रखें और 4 चम्मच जैतून तेल मिलाएं। 
4. सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस ,नमक, पीसी हुई काली मिर्च डालकर सर्व करें। 
 

Punjab Kesari