Summer Special: ठंडी-ठंडी लेमन चीजकेक मॉकटेल

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 05:28 PM (IST)

गर्मियों में कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन कर रहा है तो आप लेमन चीजकेक ड्रिंक (Lemon Cheesecake Drink) ट्राई कर सकते हैं। बनाने में आसान होने के साथ यह पीने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए हैल्दी भी है। चलिए आपको बताते हैं इस बनाने की आसान रेसिपी...

सामग्री:

दही - 1/2 कप
ताजा क्रीम - 1/4 कप
कॉस्टर शुगर - 2 बड़ा चम्मच
आईस - 1 कप
नींबू का रस - 2 चम्मच
जायफल - 2 डैश
वेनिला एसेंस - 1/2 चम्मच
नींबू वेज - 2

बनाने का तरीका

1. नींबू वेज व जायफल को छोड़कर एक ब्लेंडर में सभी सामग्री को अच्छी तरह 1 मिट तक स्मूद ब्लेंड कर लें।
2. एक गिलास में ड्रिंक डालकर कसा हुआ जायफल के साथ गार्निश करें।
3. अब इसे नींबू वेजेज से गार्निश करें।
4. लीजिए आपकी लेमन चीजकेक ड्रिंक बनकर तैयार है। अब आप इसे ठंडी-ठंडी सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput