फ्रैंड की शादी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत, ट्राई करें Mouni Roy के ये 7 लहंगे

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 12:28 PM (IST)

एक्टिंग के अलावा मौनी रॉय अपनी कातिल अदाओं के साथ भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। लड़कियां एक्ट्रेस की फैशन सेंस की दीवानी हैं। हर तरह की ड्रेस में मौनी कहर ढाती हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके इस खास दिन पर आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे बेहतरीन लहंगे बताते हैं जिन्हें आप अपनी फ्रैंड की शादी में ट्राई कर सकती हैं। आइए डालते हैं नागिन के लहंगों पर एक नजर...

चैरी रेड कलर के लहंगे में मौनी काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। माथे में मांगटीका, ओपन हेयर्स और डॉर्क मेकअप उनकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी फ्रैंड की शादी में कुछ ऐसा ट्रेडिशनल डालने की सोच रही हैं तो मौनी का यह लहंगा कैरी कर सकती हैं। 

लाइट वेट लहंगा लड़कियों की पहली ख्वाहिश होती है ऐसे में अगर आप कुछ लाइट वेट पहनने की सोच रही हैं तो एक्ट्रेस का यह लाइट पिकं लहंगा पहन सकती हैं। हैवी नेकपीस, बालों में कर्ल और डॉर्क मेकअप के साथ आप अपने लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं। 

सितारों से जड़ा सिल्वर और क्रीम शेड लहंगा मौनी का काफी सुंदर है। लड़कियों के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों में चोटी और डॉर्क मेकअप के साथ आप अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

अगर आप कुछ हैवी पहनना चाहती हैं तो यह व्हाइट और गोल्डन गोटे से जड़ा लहंगा मौनी का कैरी कर सकती हैं। ग्रीन कलर की ज्वेलरी, बालों में चोटी और डॉर्क मेकअप आपके लुक को और भी ज्यादा निखारेगा। 

डॉर्क पिंक कलर का लहंगा एक्ट्रेस का काफी सुंदर है। गले में नेकपीस, बालों को खुला छोड़ आप सिंपल सॉबर लुक शादी में रिक्रिएट कर सकती हैं। 

अगर आप चुनरी लहंगे के साथ नहीं लेना चाहती तो एक्ट्रेस के जैसा हैवी वर्क ब्लाउज और मैचिंग लहंगा पहन सकती हैं। बालों की हल्की प्रेसिंग करवाकर, चोकर नेकलेस और डॉर्क नेकपीस पहन आप  फ्रैंड की शादी में अपने लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं। 

ब्लैक कलर लड़कियों की पहली पसंद होता है ऐसे में अगर आप भी इस रंग का कुछ ट्राई करने की सोच रही हैं तो एक्ट्रेस के जैसा यह शिमरी ब्लैक कलर ट्राई कर सकती हैं। बालों में हल्के कर्ल और डॉर्क मेकअप के साथ आप सबसे हटके लुक ट्राई कर सकती हैं। 


 

Content Writer

palak