डस्की स्किन की लड़कियों के लिए Best हैं ये Lehnga Colors

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 06:32 PM (IST)

खूबसूरती स्किन टोन से नहीं बल्कि अपीयरेंस, स्टाइल और आपकी पर्सेनेलिटी से दिखाई देती है। शादी में अगर आप अपनी अपीयरेंस का ध्यान रखती हैं तो आप हर किसी फंक्शन में चार-चांद लगा सकती हैं। सांवली लड़कियों को लगता है कि शादी में उन्हें कोई भी पसंद नहीं करेगा। लेकिन अाज आपको ऐसे कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स के लंहगे बताएंगे , जिन्हें आप अपनी शादी के फंक्शन में पहन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

व्हाइट बेस पिंक लहंगा 

आप अपनी फ्रेंड की शादी के लिए व्हाइट बेस पर पिंक और ग्रे कलर कॉम्बिनेशन वाला खूबसूरत लहंगा ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को और भी सुंदरता से निखार कर दिखाएगा। इस लहंगे के साथ आप पर्ल नेकलेस और ईयररिंग पहन सकती हैं। एयररिंग और नेकलेस आपके लुक को कंप्लीट कर देंगे। 

पीच ग्रीन एम्ब्रॉयडरी लहंगा 

आप बेस्टी की शादी में गॉर्जियस दिखने के लिए पीच ग्रीन बेस और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला लहंगा पहन सकती हैं। इस लहंगे पर किसी  हुआ ग्रे कलर का वर्क आपकी लुक को एकदम परफेक्ट सूट करेगा। दिन की शादी के लिए यह लहंगा परफेक्ट रहेगा। 

लाल लंहगा 

सांवली लड़कियों के लिए लाल रंग भी बहुत ही अच्छा होता है। अगर आप बेस्टी की शादी को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हो रही हैं तो आप बिना सोच हुए लाल रंग का लंहगा ट्राई कर सकती हैं। 

सिल्वर लहंगा 

आप मलाइका अरोड़ा की तरह सिल्वर लहंगा भी बेस्टी की शादी में पहन सकती हैं। यह लहंगे आपके लुक को ओर भी बेहतरीन परफेक्शन देगा। आप इसके साथ ओपन हेयर हेयरस्टाइल और मांग टीका लगाकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।  

ग्रीन लहंगा 

आप इंडो वेस्टर्न लुक अगर ट्राई करना चाहती हैं तो ग्रीन कलर का सिंपल लहंगा चौली फ्रेंड के शादी के लिए कैरी कर सकती हैं। इसके साथ कर्ली हेयर स्टाइल करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। 


 


 

Content Writer

palak