Married life! मेष लड़कियों के बेस्ट पार्टनर बनते हैं इन राशियों के लड़के

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 07:26 PM (IST)

जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही मन में होने वाले लाइफ पार्टनर के बारे में कई तरह के ख्याल आने लगते हैं। लाइफ पार्टनर अगर अच्छा मिल जाएं तो लाइफ परफेक्ट हो जाती है और अगर अच्छा ना मिलें तो जिंदगी नर्क से भी ज्यादा बत्तर हो सकती है। अगर आपके दिल में भी अपने लाइफ पार्टनर के बारे में जानने की उत्सुकता हैं तो आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं। हम बता रहें है कि मेष राशि की लड़कियों को किस राशि वाले पुरुष से शादी करनी चाहिए जिससे उनकी जिंदगी खुशहाल हो सके।

जब लड़का-लड़की दोनों मेष राशि के हों

मेष राशि वाले लोगों को स्वभाव उग्र, क्रोधी व चिड़चिड़ेपन वाला होता है इसलिए अगर मेष राशि वाले लड़का-लड़की आपस में शादी करते हैं तो इनका रिलेशन अच्छा रहता है। मेष राशि की लड़कियां झगड़ालू होती है इसलिए मेष राशि वाले पुरुष को ही बात को संभालना होगा। इससे रिश्ता अच्छा बना रह सकता है।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का वृष

वृष राशि के लड़के स्वभाव से शान्त और ठहरे हुए होते हैं। मेष राशि वाली लड़कियां थोड़ी अंहकारी होती है। ऐसे रिश्ते में लड़के को प्यारी बातें करके लड़की को बस में करना होगा। अगर वृष राशि के लड़के की शादी मेष राशि वाले लड़के से होती है तो दोनों का रिश्ता समझौते पर ही चलेगा।


मेष राशि की लड़की हो और लड़का मिथुन

अगर मेष राशि की लड़की और लड़का मिथुन राशि का होगा तो ये मिलकर हर परेशानी को सुलझा पाएंगे। मिथुन राशि का लड़का और मेष राशि की लड़की के बीच छोटी-छोटी बातों पर नोंक-झोंक होगी लेकिन यह शादी के लिए परफेक्ट जोड़ी बन सकते हैं।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कर्क

दोनों के बीच हमेशा झगड़ें का वातावरण रह सकता है क्योंकि कर्क राशि का लड़के का स्वभाव हर किसी की मदद करने वाला है लेकिन मेष राशि की लड़की इन बातों से लड़के से नाराज रहेगी। दोनों के काम करने का समय भी अलग-अलग होगा जिस वजह से दोनों का विवाह समझौते पर ही टिकी हुई होगी।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का सिंह

अगर लडकी मेष और लड़का सिंह राशि का होगा तो दोनों की जोड़ी आकर्षक और समझदार होगी। मेष राशि की लड़की का दिमाग तेज होता है और सिंह राशि के लड़कों की पर्सनैलिटी आकर्षक होती है जिससे यह शादी के बाद हर परेशानी को सुलझाने का हुनर रखते हैं।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कन्‍या

अगर मेष और कन्या राशि की आपस में शादी होती है तो कन्या राशि वाले लड़कों पर मेष राशि वाली लड़कियों का ज्यादा प्रभाव रहता है। कन्या राशि का लड़का लड़की को गलतियों का अहसास दिलाएगा लेकिन लड़की लड़के की बातों को ज्यादातर मानने से इंकार कर देगी। इन दो राशियों के लड़का-लड़की आपस में आदर्श शादी का उदाहरण नहीं बन सकते।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का तुला

तुला राशि के लड़के बहुत खूबसूरत होते है इसलिए मेष राशि की लड़कियां इनपर मर मिटती है लेकिन शादी होने पर इनको दिक्कतें आ सकती है। मेष क्षत्रिय राशि है और तुला शूद्र राशि है। अगर तुला राशि के लड़के मेष राशि की लड़कियों की भावनाओं को समझेंगें तो इनका रिश्ता ज्यादा बेहतर बन सकता है।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का वृश्चिक

इन दो राशियों में बिल्कुल नहीं बनती। दोनों की सोच में जमीन आसमान का अन्तर रहेगा। मेष राशि की लड़कियों का एटीटयूट और वृश्चिक राशि के लड़के का कंजूस स्वभाव दोनों के रिश्तों को अच्छा नहीं बनने देगा।  इन दोनों में पट सकती है किन्तु उसके लिए एक-दूसरे को ठीक से समझना होगा। इनका विवाह सामान्य कहा जायेगा।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का धनु

धनु और मेष राशि की जोड़ी बिल्कुल सही रहती है। धनु पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने में विश्वास रखता है। मेष के पास उर्जा तो बहुत है परन्तु वह सही कार्य में इस्तेमाल नहीं करती है।इन दोनों का मिलन एक आदर्श जोड़ी के रूप में फेमस हो सकता है। 

  

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का मकर

मकर राशि के लड़के किसी भी बात को छुपाने में बहुत स्मार्ट होते हैं लेकिन मेष राशि की पैनी नजर से वह खुद को बचा नहीं पाते। अगर इन दोनों राशि के लड़का-लड़की की शादी होती है तो मकर को अपने स्वभाव को थोड़ा बदलने की जरुरत है। इनकी शादी सामान्य ही होगी।

 

मेष राशि की लड़की हो और लड़का कुंभ

मेष का स्वभाव गम्भीर और कुम्भ का स्वभाव शालीन और मेहनती होता है। इन दोनों के लिए स्वाभिमान बहुत खास होता है। अगर इस बात को दोनों समझ जाएंगे तो रिश्ता बना रह सकता है। इनका वैवाहिक जीवन औसत रहेगा।

  
मेष राशि की लड़की हो और लड़का मीन

मेष राशि की लड़कियों का स्वभाव तानाशाही होता है। मीन राशि के लड़के चंचल स्वभाव के होते हैं। ऐसे में लड़की लड़के को सुधारने का प्रयास करेंगी  लेकिन अगर लड़के ने अपना नेचर ना बदला तो रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो सकती है। मीन और मेष राशि के लड़का-लड़की के बीच सीक्रेट्स की वजह से झगड़े होते रहेंगे लेकिन अगर लड़का रिश्ते से झूठ को दूर रखें तो शादी सफल हो सकती है।

Content Writer

Vandana