International Yoga Day: योगा करने से पहले और बाद में क्या खाएं? ताकि सेहत रहें बरकरार

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 10:02 AM (IST)

योग करने के लिए सही नियमों और अनुशासन को अपनाकर कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे नियमित करने से कैंसर, हार्ट अटैक आदि गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में 21 जून को पूरे विश्व द्वारा योगा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल लोग इसे पूरे जोर- शोर से मनाते है। मगर फिर भी बहुत से लोगों को इस बात का नहीं पता कि योग से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए। ऐसें इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी योग करने का फायदा पूरा मिल पाएंगा। तो चलिए जानते है योग से पहले और बाद में खाने में किन चीजों को लेना चाहिए।

योग से पहले क्या खाएं?

- जो लोग सुबह योगा करते हैं। उन्हें योगा करने से 45 मिनट पहले फल खाने चाहिए। इसके अलावा उन चीजों को खाया जा सकता है, जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो। आप सुबह योगा करने से पहले ओट्स, ड्राइ फ्रूट्स, अंडे, प्रोटीन शेक और दही खा सकते हैं।

- जो लोग शाम को योग करते हैं। उन्हें वो योग से लगभग 1 घंटा पहले उबली सब्जियां, सलाद आदि का सेवन करना चाहिए।

योगा के बाद क्या खाएं?

योगा करने के तुरंत बाद कुछ भी खाने से बचना चाहिए। इसके 30-45 मिनट बाद सिर्फ पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से योगा के दौरान यूज हुई इलेक्ट्रोलाइट्स फिर से मिलती है। नहीं तो शरीर में दर्द हो सकता है। इसके बाद पौष्टिक भोजन को ही खाएं। मौसमी फलों और सलाद का सेवन करें। साथ ही उबले अंडे,,दही, नट्स आदि खाएं।

योगा से पहले या बाद में इन चीजों को खाने से बचें।

योगा करने से पहले ज्यादा तला-भुना न खाएं। ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने से बचें। नहीं तो यह खाना इम्यून सिस्टम को कमजोर करेगा। इसतरह आपके द्वारा किया योगा का प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ेगा। यह भी कहा जा सकता है कि आपके द्वारा किया योगा बेकार हो जाएगा।
 

Content Writer

neetu