जानें इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण, कारण और बचने के उपाय

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 10:39 AM (IST)

कोरोना वायरस पूरे देश में तेजी से फैलता जा रहा हैं। ऐसे में डॉक्टरों के मुताबिक इससे बचने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होने के काफी हद तक इस वायरस से बचा जा सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग है या नहीं? आइए जानते है इम्यूनिटी कमजोर होने के कौन से लक्षण और कारण होते है। इसके साथ ही इससे मजबूत बनाने के कुछ घरेलू उपाय...

इम्यूनिटी लो होने के लक्षण...

 

दिनभर थकान फील होना

बिना कोई काम किए या थोड़ा सा काम करके ही थक जाना लो इम्यूनिटी की ओर इशारा करता है। ऐसे में अपनी आहार में बदलाव करने की जरूरत है।

बार-बार बीमार होना

बार-बार बीमार होने के पीछे का कारण इम्यूनिटी का लो होना होता है। ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सही व हैल्दी डाइट लेनी चाहिए।

एलर्जी होना

किसी न किसी चीज के सेवन से एलर्जी हो सकती है। मगर बार-बार एलर्जी होने का कारण लो इम्यूनिटी होता है।

खराब पाचन तंत्र

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें पाचन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसतरह खराब डाइजेस्ट सिस्टम के चलते व्यक्ति के बीमार होने के खतरा बढ़ता है।

घाव जल्दी न भरना

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण घाव भरने में समय लगता है। साथ ही यह इम्यूनिटी लेवल कम होने की ओर इशारा करता है।

इम्यूनिटी लो होने के कारण...

 

पहले से कोई बीमारी

जिन लोगों को पहले से ही कोई बीमारी जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि होता है। उनका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है। ऐसे में व्यक्ति दूसरों की तुलना में जल्द बीमारी की चपेट में आता है।

सिगरेट, शराब ब जंक फूड खाना

भारी मात्रा में सिगरेट व शराब का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती। इसके कारण व्यक्ति बार- बार बीमारियों की चपेट में आता है।

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए इन चीजों करें सेवन...

 

लाल मिर्च पाउडर

रोजाना खाना बनाने में लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें सभी आवश्यक तत्वों के साथ सभी विटामिन्स पाए जाते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने में  मदद मिलती है्।

 ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर सभी जरूरी चीजें भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। रोजाना 1 कप ब्रोकली खाने या सूप पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बीमारियों के लगने के चांसिस कम होते हैं। 

चना 

चने सभी पोषक तत्वों के साथ भारी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए इसका सेवन करना शरीर कै लिए काफी फायदेमंद होता है। यह इम्यून सिस्टम मजबूत कर शरीर को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति देता है। 

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें भारी मात्रा में विटामिन सी होने से इसकी कमी नहीं होती है। ऐसे में नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

ड्राई- फ्रूट्स

इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए अपनी डेली डाइट में ड्राई-फ्रूट्स ंको शामिल करें। 

Content Writer

neetu