ब्राइडल लुक में दिखना है सबसे हसीन, तो दीपिका पादुकोण से सीखें नथ पहनने का तरीका

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 01:18 PM (IST)

फैशन वर्ल्ड में पुराना फैशन कमबैक होता ही रहता है। ओवरसाइज्ड नथ को ही देख लीजिए इसका फैशन कभी भी पुराना नहीं हुआ है, रॉयल लुक पाने के लिए आज भी लड़कियां नथ पर ही भरोसा करती हैं। भारतीय शादियों में लगभग हर दुल्हन नथ जरूर पहनती है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी कई बार नथ पहनकर फैंस को इंप्रेस किया है। चलिए आज नजर डालते हैं "मस्तानी" के शानदार लुक्स पर जिनसे आइडिया लेकर ब्राइडल अपनी शादी के लिए उसी डिज़ाइन की नथ बनवा सकती हैं। 


दीपिका ने अपनी शादी में बड़ी सी नथ पहनी थी। सिंपल और डेलिकेट लुक के लिए इस तरह का नथ डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। 


आप नहीं चाहते कि नथ का भार आपको परेशान करे तो एक नोज रिंग नोज रिंग की चेन लें और इसे अपने बालों में वापस लाते हुए नथ से जोड़ दें। इससे आप रिलेक्स भी फील करेंगी और देखने में यह सुंदर भी लगेगा।


इस तरह की नथ काफी ट्रेंड में बनी हुई है । यह बाकी  नथ से  मुकाबले ना सिर्फ खूबसूरत होती है बल्कि इसे पहनते ही दुल्हन में एक अलग ही निखार देखने को मिलता है। 

थोड़ा हटके दिखना चाहती हैं तो दुल्हनें इस तरह की छोटी और मिनिममल नथ भी ट्राय कर सकती हैं। इस तरह की ब्राइडल नथ को खूब पसंद किया जाता है। 


कुछ लड़कियों को हैवी लुक काफी पसंद होता है। अगर आप भी उनमें से हैं तो ये नथ लुक आपके काम आ सकता है। अगर आपका चेहरा अंडाकार है तो इस तरह की नोज रिंग आप पर खूब जंचेगी।


पारंपरिक ओवरसाइज्ड नथ की तो बात ही निराली है।  यह उन ब्राइडस के लिए बहुत अच्छा डिजाइन है जो अपने लुक के साथ compromise नहीं करना चाहत हैं। 

इस तरह की हेवी एम्बेलिश्ड नथ पूरा लुक ही बदल देती हैं।  ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली ब्राइडस के लिए यह राजपूताना नथ अच्छी चॉइस हो सकती है।
 

Content Writer

vasudha