Corona Alert: सिर्फ 20 सैकेंड नहीं, सही तरीके से हाथ धोना भी है जरूरी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 03:23 PM (IST)

कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी को अपने हाथों को अच्छे से धोने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में लोग इस बात को मान तो गए हैं। मगर अभी भी कुछ ऐसे हैं जिन्हें हाथ धोने का सही तरीका नहीं पाता। वे गलत तरीके और कम समय के लिए हाथों को धो रहें हैं।


क्या है हाथ धोने का मतलब?

असल में, अच्छे से हाथ धोने का मतलब है इनकी साबुन से सही तरीके से स्क्रबिंग करनी। इसके साथ ही वायरस को कंट्रोल या खत्म करने के लिए कम से कम 20 सैकेंड के लिए हाथों को रगड़ना।

क्या कहती है रिसर्च?

एक रिसर्च के मुताबिक 3749 लोगों में सिर्फ 5% लोग हाथ धोने के लिए 15 या इससे ज्यादा सैकेंड लगा रहें हैं। इसके अलावा 10% लोग हाथ धो ही नहीं रहें हैं। कई लोगों को हाथ धोने का सही तरीका नहीं मालूम है।

तो चलिए जानते हैं हाथ धोने का सही तरीका...
स्टेप 1- साबुन को हाथ पर लगाकर थोड़ा पानी मिलाकर हथेलियों को सर्कुलर मोशन में रगड़े।

स्टेप 2- अब सर्कुलर मोशन में ही हाथ को पीछे की तरफ रगड़े।

स्टेप 3- अब दोनों हाथों की उंगलियों को अंदर की तरफ घुमाते हुए रगड़े और नाखूनों की भी स्क्रबिंग करें।

स्टेप 4- दोनों हाथों की उंगलियों को बीच में से रगड़े।

ये बारिश प्रक्रिया को 20 सैकेंड तक करने बाद हाथों को पानी से धो लें। असल में लोगों को मिलने पर उनसे हाथ मिलाने से किटाणु और वायरस जमा होने के चांसिस होते हैं। ऐसे में कोरोनावायरस के फैलने का खतरा बढ़ता है।

कोरोनावायरस मुख्य रूप से किसी के छींकने और खांसने पर शरीर से निकलने डॉपलेट के हाथों पर लगने से होता है। ऐसे में वहीं गंदे हाथ किसी से मिलाने पर यह संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में इससे डरने की जगह साफ- सफाई के प्रति अलर्ट होने की जरूरत है।

कैसे धोएं हाथ?

सबसे पहले हाथों को गीला करें। उसके बाद साबुन लगा कर रगड़े। ऐसा 20 सैकेंड के लिए करें। यह आपके हाथों पर जमा बैक्टीरिया को खत्म करने में करता है।  इसके साथ ही साबुन को कम मात्रा में ही लें। नहीं तो यह आपकी स्किन से नेचुरल ऑयल खोने का काम कर सकता है।

Content Writer

Anjali Rajput