Face से जानें, शरीर में है किन पोषक तत्वों की कमी

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 12:33 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की काफी जरूरत होती है। एक स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन, खनिज, आयरन और कैल्शियम बहुत जरूरी हैं लेकिन जब  इन तत्वों की कमी हो जाए तो शरीर में कई तरह की समस्याएं हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति डॉक्टर के पास जाता है जहां उसके कई तरह के टैस्ट करवाए जाते हैं और दवाईयां दी जाती है लेकिन शरीर में कोई भी पोषक तत्वों की कमी हो जाए तो चेहरे से ही पता लगाया जा सकता है। इस तरह उन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए दवाईयों से बेहतर अच्छी डाइट लेना जरूरी है। आइए जानिए पोषक तत्वों की कमी से चेहरे से कौन से संकेत मिलते हैं।

1. चेहरे का सफेद होना

कई बार शरीर में खून की कमी हो जाने पर चेहरा सफेद हो जाता है लेकिन जब दिनों-दिन चेहरे एक दम सफेद हो जाए और जीभ का रंग भी बदल जाए तो समझ लें कि शरीर में विटामिन- बी12 की कमी हो गई है। शरीर में इस कमी की वजह से कमजोरी और याददाश्त कम हो सकती है। इसके लिए अपने आहार में मछली, चिकन और अंडो को शामिल करना चाहिए।
2. बाल

शरीर में विटामिन- बी7 की कमी से बाल रूखे हो जाते हैं और डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। इसके अलावा बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। शरीर में इस कमी को दूर करने के लिए अपने आहार में गोभी, मशरूम और अंडे के पीले भाग को शामिल करें जिसमें विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
3. आंखे

कई बार आंखों के नीचे और पैरों में सूजन हो जाती है। यह समस्या अगर लंबे समय तक रहे तो समझ लें कि शरीर में आयोडिन की कमी हो गई है। इस कमी से शरीर का वजन बढ़ने लगता है और त्वचा भी रूखी हो जाती है। शरीर में आयोडिन की कमी को दूर करने के लिए समुद्री मछली, हरी सब्जियां और नमक का अधिक सेवन करना चाहिए।
4. होंठ

होंठो और मसूढ़ों का रंग पीला पड़ जाए तो समझें की शरीर में आयरन की कमी है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है। शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए अपने आहार में पालक, बीन्स और मीट शामिल करें।
5. मसूढ़े

दांतों को साफ करते समय कई बार मसूढ़ो में से खून निकलने लगता है लेकिन जब रोजाना टूथब्रश करते वक्त मसूढ़ों में दर्द हो और खून निकले तो समझें कि शरीर में विटामिन-सी की कमी है। इससे दांतों के अलावा और भी की समस्याएं हो जाती हैं। कई बार तो विटामिन-सी की शरीर में ज्यादा कमी हो जाए तो दांत कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके लिए रसदार फल, आम, पपीता और कीवी का सेवन करें। 
 

Punjab Kesari