अच्छा तो इस तरह रहती हैं शिल्पा शैट्टी एकदम फिट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 05:41 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शैट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी फेमस है। एक बच्चे की मां होते हुए भी शिल्पा काफी फिट हैं। वह अपनी बॉडी को सही रखने के लिए योगा करती हैं और उन्होंने लोगों को भी योगा के लिए प्रेरित किया है। योग और एक्सरसाइज के साथ-साथ शिल्पा शैट्टी अपने खान-पान पर भी बहुत ध्यान देती हैं। वह ऐसी कोई चीज नहीं खाती जिससे उनकी फिगर खराब हो। आइए जानिए शिल्पा शैट्टी फिट बॉडी के लिए क्या कुछ करती हैं जिसे अपनाकर महिलाएं भी अपनी फिगर को सही रख सकें।
 

1. सुबह जल्दी उठना
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना और रात को 10 बजे से पहले सो जाना बहुत जरूरी है। 

2. ब्रेकफास्ट

अच्छी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। नाश्ते में पौष्टिक चीजें लें और पेट भर कर खाएं। इससे शाम तक भूख नहीं लगती और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है जिससे शरीर का वजन नहीं बढ़ता।

3. रात का खाना
रात के समय 8 बजे तक खाना खा लेना चाहिए। इसके बाद कुछ भी हैवी चीज न खाएं, जिससे खाना पचेगा नहीं और सेहत भी खराब हो जाएगी। अक्सर लोग देर रात भोजन करके सो जाते हैं और उनका पेट बढ़ जाता है। 

4. नारियल पानी

नारियल पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अच्छी फिगर के लिए अपनी डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल करें। इसके अलावा नारियल पानी का इस्तेमाल गरारे और कुल्ला करने में भी कर सकते हैं जिससे मुंह के कीटाणु शरीर के अंदर नहीं जाएंगे।

5. व्यायाम

भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से महिलाओं को व्यायाम के लिए समय नहीं मिल पाता। ऐसे में हफ्ते में 3 दिन व्यायाम के लिए निकालें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और फैट बर्न होगी। इसके अलावा गहरी सांस लेना और छोड़ने से भी सेहत को काफी फायदा होता है।

6. सॉफ्ट ड्रिंक
गर्मियों में कुछ ठंडा पीने का मन होता है। ऐसे में कभी भी कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। इससे शरीर में मोटापा बढ़ता है। इसकी जगह नींबू पानी और लस्सी का सेवन करें।

7. अच्छे से चबाना
हमेशा खाने को अच्छी तरह चबा कर खाएं। इससे खाना पचाने में आसानी होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।


 

Punjab Kesari