सूट में भी दिखना है ग्लैमरस और स्टाइलिश, तो फैशन आइकॉन अनुष्का से लें Idea

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 02:38 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का फैशन सैंस कमाल का है, तभी तो लड़कियां उनके लुक को फॉलो करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। वैसे तो उनका हर  आउटफिट कमाल का होता है लेकिन इंडियन लुक में वह और भी ग्लैमरस और स्टाइलिश लगती है, जो हाल की तस्वीर में देखने को मिला।

पति विराट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में अनुष्का पिंक कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। हैवी गोल्डन ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप, साइड पार्टेड ओपन हेयर्स, पिंक ब्लशर ने उनकी खूबसूरत पर चार चांद लगा दिया है। विराट भी ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामे में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। इससे पहले भी अनुष्का इंडियन आउटफिट के चलते वाहवाही लूट चुकी है।

अनुष्का के ब्राइट नीले रंग के सूट को भी खूब पसंद किया गया था, जो उन्होंने शादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्‍शन का invitation देने के दौरान पहना था। सर्कल प्रिंट के सूट के साथ उन्होंने हैवी बॉर्डर वर्क का दुपट्टा कैरी किया था जो नई नवेली दुल्हन के लिए एकदम परफेक्ट है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था

ऑफ व्हाइट रंग के सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती अनुष्का की यह तस्वीर भी खूब चर्चा में रही थी। इस सिंपल और एथनिक लुक में वह काफी ग्लैमरस दिख रही थी। इस अनाकरली सूट के साथ उन्होंने गोल्डन कलर के लॉन्ग इयररिंग्स कैरी किए थे।

 अपनी एक फिल्म प्रमोशन के लिए अनुष्का ने बैंगनी रंग का सूट चुना,  जिसने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। इस थ्री पीस सेट को बनाने को सिल्क और जॉर्जेट फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था। बड़े-बड़े झुमके और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को परफेक्ट बना दिया था।


हमेशा खूबसूरत स्टाइल में दिखने वाली अनुष्का  ग्रे-पिंक सूट में भी कमाल की लग रही थी। गोल्डन एम्बॉयडरी के  ग्रे कुर्ते के साथ उन्होंने प्रिंटेट प्लाजो वियर किया था। साथ में उन्होंने पिंक-गोल्ड दुपट्टे को  काफी एलिजेंट तरीके से कैरी किया था। मैचिंग स्टेटमेंट ईयरिंग्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।


अनुष्का ने अनारकली सूट को एक मॉडर्न स्टाइल में पहनकर नया Trend सेट किया था। उन्होंने जो स्लीव्स अनारकली सूट कैरी किया था उसमें  बॉटम गोल्डन फ्लोरल वर्क काफी स्मार्ट लग रहा था। इस  स्टाइलिश लुक को कैरी कर कोई भी वाहवाही लूट सकता है।

 

 

 

Content Writer

vasudha