अक्षय की फिल्म ''Laxmi'' देख भावुक हुईं लक्ष्मी नारायण, एक्टर की तारीफ में कहे ये शब्द

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 06:11 PM (IST)

एक्टर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की सबसे चर्चित फिल्म लक्ष्मी आज ओटीटी पर रिलीज हो गई। फैंस को इस फिल्म का काफी इंतजार था। हाल ही में इस फिल्म का ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए दिल्ली में एक विशेष प्रीमियर का आयोजन किया गया था। इस फिल्म को देखने के बाद सभी के बेहद अच्छे रिएक्शनस सामने आए। 


लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की अक्षय की तारीफ

इस फिल्म पर बात करते हुए ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने एक्टर अक्षय कुमार की काफी तारीफ की। फिल्म देखने के बाद लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी राय इस पर रखते हिए कहा, ' कोई भी ट्रांसजेंडर किसी भी पुरुष या महिला के बराबर होता है, जो फिल्म में बहुत अच्छे और मजबूत तरीके से सामने आया है। मेरा मानना है कि यह अद्भुत है और आलोचना के बजाय हमें अक्षय जी की सराहना करनी चाहिए कि वे इतने मजबूत आदमी हैं और इतनी मजबूत से फिल्म कर रहे हैं।'

जो लोग इसका विरोध कर रहे वह सच्चाई को कितना जानते हैं ?

फिल्म के लगातार हो रहे विरोध पर भी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपनी राय रखी और कहा ,' कुछ पब्लिकेशन इसका विरोध कर रहे हैं। वह इसके खिलाफ लेख लिख रहे हैं। वे सच्चाई के बारे में कितना जानते हैं? मैं इससे वाकई हैरान हूं। इसका क्या मतलब है? ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें मैंने भी अभिनय किया, किसी ने इसे नहीं खरीदा, यह एक बिजनेस है। बिना किसी फिल्म को देखे, इसकी रिलीज की पूर्व संध्या पर ये लेख लिखे जा रहे हैं। इस फिल्म में त्रिपाठी को सबसे अच्छी बात यह लगी कि खुद एक्टर अक्षय कुमार ने इस किरदार को निभाया। उन्होंने इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के मौजूदा हालात को कैसे दिखाया है ।'

आपको बता दें इस फिल्म के ट्रेलर के बाद लोगों ने जमकर इसका विरोध किया था। खासकर फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हो रहा था। इस के कारण पूरी टीम को फिल्म का नाम बदलने के लिए फैसला लेना पड़ा। 

Content Writer

Janvi Bithal