Maa Laxmi के भक्त गुरुवार को भूलकर भी ना करें ये काम, नाराज हो जाएंगी धन की देवी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 05:51 PM (IST)

वैसे तो हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। वहीं गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की पूजा की माना जाता है। कहते हैं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। वहीं इस दिन भक्त भगवान विष्णु जी का व्रत और पूजा-पाठ कर सभी संकटों से मुक्ति प्राप्त करते हैं। सभी जानते हैं मां लक्ष्मी भगवान विष्णु जी की अर्धांगिनी हैं। आपको बता दें कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से मां लक्ष्मी भक्तों से प्रसन्न होती हैं और सभी परेशानियों को दूर करती हैं। साथ ही घर से आर्थिक परेशानियां भी दूर होती है। क्या आपको पता है कि बहुत से ऐसे काम है जिन्हें भूलकर भी गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए, नहीं तो मां लक्ष्मी लोगों पर क्रोधित हो जाती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम....

गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा करने वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां-

- कहते हैं कि गुरुवार को पति-पत्नी को आपस में लड़ाई नहीं करनी चाहिए। इससे घर में अशांति फैलती है।

- गुरुवार के दिन गलती से भी नाखून नहीं काटने चाहिए। इस दिन कपड़े धोना, बाल कटवाना ये सब काम मां लक्ष्मी को रुष्ट कर सकते हैं।

- गुरुवार को रात के समय कभी भी चाबियों के छल्ले को नहीं घूमना चाहिए। इससे भी देवी लक्ष्मी रुष्ट होती हैं।

- गुरुवार को रात के समय कभी भी अपने बालों को खुला नहीं रखना चाहिए।

- कहते हैं कि इस दिन रात के समय चावल नहीं खाने चाहिए और न ही दूध पीना चाहिए। अगर आप दूध पीते है तो उसमे थोड़ी सी हल्दी डाल ले जिससे उसका कलर चेंज हो जाए।

Content Editor

Charanjeet Kaur