Latest Trend: ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री से सजाएं घर

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 01:09 PM (IST)

क्रिसमस सेलिब्रेशन जोरो-शोरो से चल रहा है। इस खास फेस्टिवल का क्रेज अब न सिर्फ बच्चों में बल्कि बड़ों में भी खूब देखने को मिलता है जिसका असर घरों की साज-सज्जा में खासा दिखता है। अब इस स्पेशल फेस्टिवल को धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि एस्थेटिक्स से भी जोड़कर देख रहे हैं। यही कारण है कि लोग क्रिसमस ट्री को अलग-अलग तरीके से डेकोरेट करते हैं। मगर इस बार ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री का ट्रेंड खूब देखने को मिल रहा है।

क्या है ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री?

ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री इस बार लेटेस्ट इंस्टाग्राम इंटीरियर ट्रेंड बन रहा है। वैसे तो हर साल क्रिसमस सजावट के लिए एरोकेरिया पेड़ को खूबसूरत लुक दिया जाता है लेकिन इस बार इसे अलग-अलग रंगों के साथ यूनिक लुक दिया जा रहा हैं। जी हां, ग्रीन कलर के क्रिसमस ट्री को डिफरैंट मल्टी कलर्स के साथ डेकोरेट किया जा रहा है जिसे ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री का नाम दिया गया है। 

यूं करें ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री डेकोरेशन 

क्रिसमस ट्री के नीचले हिस्से को आप कोई भी ब्राइट स्प्रे पेंट से कलर दें सकते है। फिर उसके ऊपरी हिस्से को रंगने के लिए कोई लाइट शेड्स वाला कलर चूज करें। इसके बाद ट्री को क्रिसमस बॉल्स या लाइट्स के साथ डेकोरेट करें। 

ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री को रंगों व लाइटों के अलावा वेलवेट के सॉफ्ट कवरिंग से सजाने का ट्रैंड भी खूब चल रहा है। आप भी अपने क्रिसमस ट्री को वेलवेट टच देकर यूनिक बना सकते हैं।
 

घर के इंटीरियर से मिलता-जुलता और कॉन्ट्रास्ट रंगों के जरिए भी इस पेड़ को सजाया जा सकता है। वहीं अगर आपके घर में पार्टी है तो आपके लिए यह आइडिया बिल्कुल परफेक्ट है।

आप अपने ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाइट पक, ब्लू, ग्रीन, बेज, लेमन आदि रंगों में मखमली फेब्रिक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तरह की डेकोरेशन खूबसूरती के साथ साथ घर को वॉर्म लुक भी देगी।

 

Content Writer

Sunita Rajput