ब्राइडल आउटफिट में दिखेंगी और भी खूबसूरत ट्राई करें ये 6 Latest नथ डिजाइन्स

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 03:36 PM (IST)

वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शादी में हर कोई लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वह महीनों पहले ही शुरुआत कर देती हैं। लहंगे, मेकअप, ज्वेलरी शादी में हर कोई चीज परफेक्ट हो। ज्वेलरी की अगर बात करें तो नथ भी सबसे ज्यादा खास होती है। नथ का फैशन एवरग्रीन है जिसे लड़कियां पहनना पसंद करती है। नथ के साथ दुल्हन का चेहरा ओर भी ज्यादा ब्यूटीफूल दिखता है। अगर आप भी नथ डिजाइन्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस तरह के लुक ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पहाड़ी नथ 

पहाड़ी नथ भी आपके लुक पर एकदम परफेक्ट दिखेगी। इस तरह की नथ पहाड़ी सभ्यता की लड़कियां डालना पसंद करती हैं। लेकिन आप भी शादी में इस तरह की नथ ट्राई कर सकती हैं। साड़ी या ब्राइडल लहंगा किसी के साथ भी आप इस तरह की नथ पहन सकती हैं। नॉन पहाड़ी लड़कियां भी इस तरह की नथ ट्राई कर सकती हैं। 

कुंदन नथ 

आप कुंदन की नथ भी शादी में पहन सकती हैं। सिंपल और सोबर लुक के लिए आप इस तरह के नथ डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। छोटे से कुंदन वर्क और पर्ल के साथ आप इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं। कुंदन में लगा हुआ पर्ल आपकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा देगा। 

मोती नथ 

सिंपल और एलीगेंट लुक के लिए आप दीपिका पादुकोण के जैसी नथ भी शादी में ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का नथ डिजाइन आप किसी भी कलर और अटायर के साथ पहन सकती हैं। यह एलीगेंट होने के साथ-साथ आपको एक डिफ्रेंट लुक भी देगी। मिनिमल मेकअप और बाल बांधकर आप इस तरह का नथ डिजाइन शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

 मल्टी लेयर्ड नथ 

अगर आप शादी में सिंपल नथ नहीं पहनना चाहती तो मल्टी लेयर्ड नथ ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी सादी में तीन स्ट्रिंग्स वाली नथ कैरी की थी। आप भी इस तरह की नथ अपने स्पेशल डे में ट्राई कर सकती हैं। यह नथ आपके लुक में एक अलग ग्लैमर एड करेगी। 

स्टाइलिश नथ 

अगर आपको शादी में कुछ यूनिक ट्राई करना है तो आप इस तरह की स्टाइलिस नथ ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप अपने लुक में एक ग्लैमर एड कर सकती हैं। सिंपल और ट्रैंडी होने के साथ-साथ इस तरह की नथ से आप ट्रेडिशनल भी नजर आएंगी।

 

महाराष्ट्रियन नथ 

आप चाहें तो शादी में महाराष्ट्रियन नथ भी ट्राई कर सकते हैं। सिंपल सॉबर लुक के साथ आप शादी में और भी ज्यादा गॉर्जियस दिख सकती हैं। जरुरी नहीं कि महाराष्ट्रियन लड़कियां है इस नथ को पहनें। आप भी इस तरह की नथ शादी में पहन सकती हैं। 


 

Content Writer

palak